Awaaz India TV
Desh Ki Baat Entertainment Junction Top Headlines

Sonakshi Zaheer Wedding: Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal के शादी को पटना में विरोध, कहा-लव जिहाद को बढ़ावा।

Sonakshi Zaheer Wedding: बॉलवुड की दिग्गज अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी हाल ही में बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ हुई। इस नए शादीशुदा जोड़े को  सभी का काफी प्यार मिल रहा है। सोनाक्षी के जहीर संग शादी करने के बाद उनके शादी के विरोध में पटना में पोस्टर लगाए गए। हिंदू शिव भवानी सेना की और से लगाए इस पोस्टर में कहा है की, सोनाक्षी सिन्हा को बिहार में घुसने नहीं देंगे।

 

पोस्टर में लिखा गया है की , सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी लव जिहाद को बढ़ावा देती है। “पूरे देश को इस्लामीकरण करने की कोशिश”। साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को चेतावनी देते हुए लिखा, ” शत्रुघ्न सिन्हा जी शादी के फैसले पर करें पुनर्विचार, नहीं तो अपने बेटे लव और कुश अपने घर रामायण का नाम तुरंत बदल दें. इससे हो रहा हिंदू धर्म का अपमान”।

पटना में यह पोस्टर लव कुमार सिंह उर्फ रुद्र ने लगाया है। जिसमें लव कुमार ने कहा है की वह हिंदू शिव भवानी का राष्ट्रीय अध्यक्ष है।लव कुमार ने साथ लिखा, “सोनाक्षी सिन्हा को हिंदू शिव भवानी सेना बिहार में घुसने नहीं देगी”। आगे पोस्टर पर लिखा गया की, “हिंदू धर्म को कमजोर और नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से सोनाक्षी सिन्हा की शादी मोहब्बत के नाम पर मजहबी साजिश और अवैध धर्मांतरण है। इससे लव जिहाद को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं पूरे देश को इस्लामीकरण करने की कोशिश की जा रही है”।

Related posts

UP के कांवड़ यात्रा को लेकर जारी किये आदेश पर Akhilesh Yadav ने नाराजगी जाहिर की।

Awaaz India TV

हर साल की तरह इस साल भी आधी रात को आजादी का जश्न मनाएंगे – ममता बनर्जी।

Awaaz India TV

कॉमेडियन- एक्टर राजपाल यादव मुश्किल में, बैंक ने सीज की करोड़ों की संपत्ति

Awaaz India TV

Bisauli में बदनीयत बुजुर्ग की गंदी हरकत, हर कोई कर रहा थू-थू!

Awaaz India TV

ट्राई ने सख्ती दिखाई, अब 1 सितंबर से नहीं आएंगे फर्जी कॉल और मैसेज

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result : Nitin Gadkari आगे, Pankaja Munde पीछे

Awaaz India TV

Leave a Comment