Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Bikaner electricity department office: पुलिस की मौजूदगी में भी बीकानेर के बिजली विभाग के कार्यालय में मारपीट

Bikaner electricity department office: राजस्थान के बीकानेर में बिजली विभाग का कार्यालय सोमवार को जंग का मैदान बन गया। लोगों ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) के कार्यालय में जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीण डिस्कॉम संचालित फीडर का काम बंद किये जाने से नाराज लोगों ने पुलिस के सामने तोड़फोड़, अधिकारियों के साथ धक्का मुक्की और मारपीट की।

सहायक अभियंता धीरज बिश्नोई ने बताया की, सोमवार दोपहर को कुछ युवक विरोध प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने गैरसर गांव में चल रहे काम को रोकने पर आपत्ति जताई। सहायक अभियंता ने एक-दो दिन में काम शुरू होने का आश्वासन दिया। तकनीकी कारणों से फीडर का काम रोक दिया गया था। प्रदर्शनकारी समझाने के बावजूद नहीं माने।

ऑफिस के कांच का समान भी फोड़ दिए और प्रदर्शनकारियों ने कंप्यूटर भी फेंक दिए। पुलिस की मौजूदगी में करीब 20 मिनट तक मारपीट और तोड़फोड़ का सिलसिला चलगता रहा। पूरा मामला जेवीवीएनएल के अधिकारी सदर थाने ने में दर्ज किया गया। कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष जगदीश दाधीच ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है ,

 

Related posts

Mumbai के KEM अस्पताल का नया कीर्तिमान, किया Heart Transplant का सफल ऑपरेशन

Awaaz India TV

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिर जाने के विरोध में मीराभायंदर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Awaaz India TV

Indore Rave Parties : इंदौर बना Rave Parties का अड्डा, Rave Partie मैनेजर ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Awaaz India TV

‘कोश्यारी की टोपी कभी नहीं उड़ी, फिर मूर्ति कैसे गिर गई…’ सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर भड़के उद्धव ठाकरे

Awaaz India TV

बंगलादेश के बाद मालदीव में तख्तापलट की साज़िश हो रही है–मो.मुइज्जू

Awaaz India TV

उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर में 5 बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटी ज्वैलरी शॉप।

Awaaz India TV

Leave a Comment