Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Prime Time Top Headlines

Lok Sabha Election 2024: प्रकाश आम्बेडकर के फ़ैसले पर संजय राउत का बड़ा बयान, बोले – VBA का इंतजार किया, अब भी इंतजार कर रहा हूं

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत (Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut) ने कहा कि महाविकास आघाड़ी (Maha Vikas Aghadi -MVA) ने अंतिम क्षण तक प्रकाश आम्बेडकर (Prakash Ambedkar) के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन आघाडी (MVA) का इंतजार किया और उनके (आम्बेडकर के) महाराष्ट्र (Maharashtra) में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के लिए एमवीए से बाहर निकलने की घोषणा के बावजूद उनका अब भी इंतजार किया जा रहा है।

संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी की अब भी राय है कि वीबीए के साथ बातचीत की जा सकती है।राउत ने कहा, ‘‘हमने आखिरी क्षण तक वीबीए का इंतजार किया और अब भी इंतजार कर रहे हैं। हमने वीबीए को अकोला सहित पांच सीट की पेशकश की थी। हमारी अब भी राय है कि उनसे बातचीत की जा सकती है। सीट की संख्या पांच से बढ़ सकती है।’’

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) (Uddhav Thackeray-led Sena (UBT) ने बुधवार को राज्य में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 17 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की और कहा कि वह राज्य में कुल 22 सीट पर चुनाव लड़ेगी।डॉ बी आर आम्बेडकर के पोते प्रकाश आम्बेडकर (grandson of Dr B R Ambedkar Prakash Ambedkar) ने आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिनमें अकोला निर्वाचन क्षेत्र से उनका नाम भी शामिल है।

संजय राउत ने मंगलवार को कहा था कि वीबीए को चार सीट का प्रस्ताव दिया गया था और उनके साथ बातचीत अब भी जारी है। उन्होंने दावा किया कि एमवीए उन सभी पांच सीट पर जीत हासिल करेगी, जिन पर वीबीए ने दावा किया है।

राउत ने कहा, ”इस कठिन समय में, संविधान को बचाने के लिए, उन्हें (प्रकाश आम्बेडकर को) विपक्ष के साथ सहयोग करना चाहिए।” आम्बेडकर ने 23 मार्च को कहा कि वह शिवसेना (यूबीटी) के साथ गठबंधन तोड़ रहे हैं और वह 26 मार्च को अपने अगले कदम की घोषणा करेंगे।

आम्बेडकर ने सोमवार को कहा था, ”मैं उनकी चार सीट वापस कर रहा हूं।” एमवीए के दावे का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को आधिकारिक तौर पर अकोला सहित केवल तीन सीट की पेशकश की गई थी।

महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीट हैं, जो सीट की संख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश (80 सीट) के बाद दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से पांच चरणों में मतदान होगा।

Related posts

Doda में आतंकी हमले में शहीद 4 जवानो को Rahul Gandhi ने दी श्रद्धांजलि साथ ही रखी यह मांग…

Awaaz India TV

फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में प्रभास जोकर लगते हैं–अरशद वारसी

Awaaz India TV

Same-Sex Marriage: जापानी अदालत का ऐतिहासिक फैसला, समलैंगिक विवाह प्रतिबंध को माना ‘असंवैधानिक’

Awaaz India TV

High Court ने की Arvind Kejriwal की जमानत याचिका खारिज, अभी जेल में ही रहेंगे

Awaaz India TV

भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के पथप्रदर्शक विक्रम साराभाई की 105वी जयंती

Awaaz India TV

अब सबकी निगाहें “Singham Again” और “Pushpa 2” जैसे 10 सीक्वलों पर, क्या “Kalki” का रिकॉर्ड टूटेगा?

Awaaz India TV

Leave a Comment