Awaaz India TV
Entertainment Junction Neeti Rajneeti Top Headlines

Mukesh Ambani ने CM Eknath Shinde से की मुलाकात, दिया बेटे के शादी का न्योता।

Anant and Radhika Wedding: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर परिवार संग पहुंचे। अपने बेटे की शादी के लिए आमंत्रित करने के लिए CM से मुलाकात की। अंबानी, अपने बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट के साथ शिंदे और उनके परिवार से उनके आवास पर मिले और अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का निमंत्रण दिया।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के निमंत्रण का वितरण रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और संस्थापक नीता अंबानी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में शादी का निमंत्रण देने और भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए शुरू किया। दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से कहा, “मुझे अभी-अभी बाबा भोलेनाथ के दर्शन हुए हैं। मैं बहुत धन्य महसूस कर रही हूं, हिंदू परंपरा के अनुसार, हम सबसे पहले भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। मैंने बाबा को शादी का निमंत्रण दिया है … मैं बहुत ख़ुश हूँ। मैं 10 साल बाद यहां आयी हूं। विकास और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, नमो घाट, सोलर एनर्जी प्लांट और स्वच्छता देखकर मुझे खुशी हो रही है। मैं बदलाव देखकर बहुत खुश हूं”।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मेहमानों को ‘सेव द डेट’ निमंत्रण मिलना शुरू हो गया है, जो एक पारंपरिक लाल और सोने का कार्ड है, जिसमें तीन दिवसीय समारोह के कुछ विवरणों का खुलासा किया गया है।

 

Related posts

Mumbai के Grant Road में चार मंजिला इमारत के Balcony का हिस्सा गिरने 1 की मौत और 3 घायल।

Awaaz India TV

T20 World Cup 2024: India से मैच हारने के बाद फूट-फूटकर रोया Pakistani खिलाड़ी

Awaaz India TV

T20 world cup 2024 IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे Rohit Sharma ।  

Awaaz India TV

जलगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करने दौरान एक महिला की मालगाड़ी की चपेट में आगयी।

Awaaz India TV

बलात्कार की घटनाओं पर कड़े केंद्रीय कानून की आवश्यकता के पत्र पर जवाब न मिलने पर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा एक और खत।

Awaaz India TV

Lok Sabha Elections 2024: Raebareli के मंच से Sonia Gandhi ने किया वादा , कहा Rahul निराश नहीं करेगा।

Awaaz India TV

Leave a Comment