Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Ladakh Tank Accident: टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, 5 जवान शहीद, रक्षा मंत्री ने जताया दुख।

Ladakh Tank Accident: लद्दाख में भारतीय सेना के जवानों के साथ एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जवान लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने का टैंक अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ने से चलते सेना के पांच जवान नदी में बह गए और उनकी जान चली गई। जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

 


ABP न्यूज के मुताबिक, सेना का टैंक नदी के एक गहरे हिस्से को पार कर रहा था, तभी टैंक वहां पर फंस गया। इस दौरान अचानक बढ़े जलस्तर के कारण उसमें पानी भर गया, जिसके वजह से जवान बह गए और उनकी मौत हो गई। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताया है। राजनाथ सिंह ने X पर ट्वीट पोस्ट करते हुए लिखा, “लद्दाख में एक नदी पार करते समय एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हमारे पांच बहादुर भारतीय सेना के जवानों के शहीद होने पर गहरा दुख हुआ। हम राष्ट्र के प्रति अपने वीर सैनिकों की अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में राष्ट्र उनके साथ मजबूती से खड़ा है”।

दौलत बेग ओल्डी में हादसे का शिकार हुआ टैंक भारतीय सेना का टी-72 टैंक था। भारत के पास 2400 टी-72 टैंक हैं जिन्हे भारतीय सेना लंबे समय से इस्तेमाल कर रही है। हादसे के समय वहां पर कई और टैंक भी मौजूद थे।

Related posts

IndiGo Flight Bomb Threat: फर्ज़ी निकली दिल्ली से वाराणसी जा रही IndiGo Flight में बम की ख़बर।

Awaaz India TV

Tamil Nadu: द्रमुक मंत्री अनिता राधाकृष्णन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक बयान से भड़की BJP, चुनाव आयोग- पुलिस से करेगी शिकायत 

Awaaz India TV

T20 World Cup: सभी की निगाहें 9 जून पर, T 20 में होगी India-Pakistan की भिड़ंत।

Awaaz India TV

कांग्रेस को लेकर पीएम मोदी ने साधा निशाना कहा, ‘…पैसा उन लोगों को बांट दिया जाएगा’

Awaaz India TV

किसान नेताओं संग मुलाकात के बाद Rahul Gandhi ने कहा, हमारे घोषणापत्र में कानूनी गारंटी के साथ MSP…

Awaaz India TV

बिहार में चल रहे भारत बंद प्रदर्शन में सिपाही ने गलती से एसडीएम पर बरसाई लाठी।

Awaaz India TV

Leave a Comment