Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

बधाई हो! बिहार में 9 दिन में मात्र 5 पुल ही गिरे हैं -Tejashwi Yadav ।

Tejaswi Yadav Post : इन दिनों बिहार में पुल गिरने का सिलसिला चलता रहा। पुल गिरने की इस बात पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पोस्ट किया। तेजस्वी यादव X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है,”बधाई हो! बिहार में डबल इंजन सरकार की डबल ताकत से महज 𝟗 दिन में केवल और केवल मात्र 𝟓 पुल ही गिरे है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रहनुमाई और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में 𝟔 दलों वाली डबल इंजन धारी 𝐍𝐃𝐀 सरकार ने बिहार वासियों को 𝟗 दिन में 𝟓 पुल गिरने पर मंगलराज की कल्याणमय उज्जवल शुभकामनाएं प्रेषित की है”।

 


आगे तेजस्वी यादव ने लिखा, “पुलों के गिरने से जनता के स्वाहा हो रहे हजारों करोड़ को स्वघोषित ईमानदार लोग “भ्रष्टाचार” ना कह कर “शिष्टाचार” कह रहे है। विपक्षियों को भ्रष्टाचारी का नारंगी प्रमाण पत्र बांटने वाले तथा पक्षकारिता की पत्रकारिता में पृथ्वी और आकाश की सभी रैंकिंग में नंबर-𝟏 विश्व विजेता गोदी मीडिया द्वारा प्रमाणित सत्यवादी एवं अविनाशी नेता इन सुशासनी कारनामों पर मुंह क्यों नहीं खोलते? पुलों द्वारा जल समाधि लेने पर विपक्षी नेता इस्तीफा दें”।

बिहार में अब तक चार 5 निर्माणाधीन पुल ढह गए हैं।18 जून को अररिया में पुल गिर गया। इसके बाद 22 जून को सिवान में पुल गिरा। 23 जून को मोहितारी में पुल गिरा। 27 जून को किशनगंज में पुल गिरा और 28 जून को मधुबनी में पुल गिरा। ये सभी पुल करोड़ों की लागत से बन रहे थे।संवेदक की लापरवाही के कारण पुल पूरी तरह तैयार होने से पहले ही ढह गए।

Related posts

Mukesh Ambani ने CM Eknath Shinde से की मुलाकात, दिया बेटे के शादी का न्योता।

Awaaz India TV

 मध्य प्रदेश BJP के प्रभारी बने Mahendra Singh, राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda द्वारा की गयी नियुक्ति।

Awaaz India TV

प्रयागराज में कंप्टीशन एग्जाम की तैयारी कर रही छात्रा की कोचिंग सेंटर की छत से गिरकर हुई मौत

Awaaz India TV

उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर में 5 बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटी ज्वैलरी शॉप।

Awaaz India TV

T Series के को-ऑनर Krishan Kumar के बेटी Tishaa Kumar का 21 साल की उम्र में हुआ निधन।

Awaaz India TV

T20 World Cup 2024 का किताब जीतते ही Virat Kohli ने किया संन्यास का एलान।

Awaaz India TV

Leave a Comment