Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

मुंबई कॉलेज में जीन्स पर पाबन्दी पर भड़के शिवसेना विधायक Pratap Sarnaik ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र ।

Mumbai College Dress Code: मुंबई के एक कॉलेज में छात्रों को ‘‘जींस और टी-शर्ट’’ पहनने से रोकने और ड्रेस कोड बनाने के खिलाफ शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने कार्रवाई करने की मांग की है।  चेम्बूर ट्रॉम्बे एजुकेशन सोसाइटी के एन. जी. आचार्य एंड डी के मराठे कॉलेज ने 27 जून को एक नोटिस जारी किया। कॉलेज वालों ने छात्रों के फटी हुई जींस, टी-शर्ट, ‘गरिमाहीन’ कपड़े और जर्सी या कोई ऐसी पोशाक पहनने पर रोक लगा दी।

वही कॉलेज के इन नोटिस पर सरनाईक ने विधानसभा में कहा कि कॉलेज की ओर से जारी नोटिस एक ‘‘तालिबानी फतवा’’ है। प्रताप सरनाईक ने एकनाथ शिंदे को लिखे पत्र की तस्वीर फेसबुक अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,”चेंबूर के आचार्य और मराठे कॉलेज में एक सर्कुलर जारी कर छात्रों को कॉलेजों में जींस, टी-शर्ट और जर्सी नहीं पहनने को कहा गया। यह सर्कुलर छात्रों के मौलिक अधिकारों का हनन है। मामले को गंभीरता से लेते हुए चेंबूर के आचार्य और मराठे कॉलेज के प्रबंधन ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर लिए गए फैसले पर रोक लगाने और छात्रों को राहत प्रदान करने का अनुरोध किया है”।

पत्र में सरनाईक ने लिखा, “भारत के 70 से 80 प्रतिशत युवा जींस-टीशर्ट पहनते हैं। पिछले साल एक कॉलेज प्रबंधन ने बुर्का, हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था. इस फैसले पर कुछ छात्रों ने आपत्ति जताई और हाई कोर्ट में याचिका दायर की. तदनुसार, आचार्य मराठे कॉलेज के प्रबंधन ने छात्रों के जींस, टी-शर्ट और जर्सी पहनकर कॉलेज में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया, जिससे छात्रों में आक्रोश फैल गया है”।

अंत में सरनाईक ने लिखा, “आचार्य मराठे कॉलेज प्रबंधन द्वारा लिया गया उक्त निर्णय छात्रों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। इसके लिए आपसे विनम्र निवेदन है कि मुख्यमंत्री होने के नाते आप मध्यस्थता कर आचार्य मराठे महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा लिए गए निर्णय पर रोक लगाएं और विद्यार्थियों को राहत प्रदान करे”।

Related posts

Do Aur Do Pyarr: विद्या बालन के अपकमिंग फिल्म के गाने को लकी अली ने दी अपनी आवाज़:९ साल बाद किया कमबैक।

Awaaz India TV

Lalu Yadav के सरकार गिरने वाले दावे पर Ramdas Athawale का बयान, हमारे पास बहुमत है….

Awaaz India TV

बदलापुर में बवाल, स्कूल में बच्चियों के यौन शोषण की घटना पर पेरेंट्स ने किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

Awaaz India TV

SC/ST आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर मायावती ने फिर एक बार कांग्रेस और सपा को घेरे में लिया।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : राजीव प्रताप रूडी का video हुआ Viral ।

Awaaz India TV

ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा प्रमोशन इवेंट, सलमान खान के ‘जलवा’ डांस ने समां बांधा

Awaaz India TV

Leave a Comment