Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Jhansi Viral Video : Fortuner Car ने बेरहमी से रौंदा बुजुर्ग को।

Jhansi Viral Video : उत्तर प्रदेश के झांसी से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। फॉर्च्यूनर कार चला रहे शख्स ने 70 साल के बुजुर्ग को बेरहमी से कुचल दिया। बुजुर्ग चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन कार ड्राइवर नहीं रुका और बुजुर्ग रौंदते हुए निकल गया। इस घटना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खबर के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के प्रेमगंज निवासी लगभग 70 वर्षीय राजेन्द्र गुप्ता (Rajendra Gupta) शाम के वक्त घर से घूमने के लिए हीरोज ग्राउंड की ओर जा रहे थे, उसी वक्त डेयरी के पास एक फॉर्चुनर कार के चालक ने गाड़ी पीछे करते समय बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जब राजेन्द्र गुप्ता (Rajendra Gupta) ने शोर मचाया तो गाड़ी चालक गाली गलौज करते हुए फिर से कार उन पर चढ़ा दी और फिर पीछे करते हुए उन्हें घसीट दिया । यह घटना पास के एक CCTV में कैद हो गयी जिसका वीडियो फ़िलहाल वायरल हो रहा है।

TIMEA NOW द्वारा शेयर किया गया यह वायरल वीडियो में बुजुर्ग के चीख और उनका हाल देखकर दिल देहल जायेगा। घटना को देख आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए , लोगो को अत देख ड्राइवर ने कार को रोका और बुजुर्ग को बाहर निकाला गया। इस घटना में बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गए है और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में शिकायत दर्ज कर ली है।

Related posts

Modi सरकार के “संविधान हत्या दिवस” के निर्णय पर Sanjay Raut का बड़ा बयान

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : ड्राइवर, युवाओं और गरीबों के नाम पर भी बनी पार्टी l

Awaaz India TV

Viral Video: शराब छोड़ने गए व्यक्ति को कुछ इस अंदाज़ में बाबा ने दिया आशीर्वाद।

Awaaz India TV

Modi जी कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि जैसे मौक़े पर भी ओछी राजनीति कर रहें हैं-Mallikarjun Kharge

Awaaz India TV

Manipur Violence: मणिपुर के CM के काफिले पर उग्रवादियों ने हमला किया ।

Awaaz India TV

Team India: धर्मशाला में जीत के बाद BCCI का बड़ा ऐलान, प्लेयर्स पर होगी पैसों की बारिश

Awaaz India TV

Leave a Comment