Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

वर्ली के बाद नासिक में भी Hit And Run केस हुआ दर्ज, CCTV फुटेज हुआ वायरल।

Nashik Hit And Run Case: महाराष्ट्र में हिट एंड रन केस की गिनती बढ़ती ही जा रही है। वेंदात अग्रवाल हिट एंड रन केस से शुरुवात होने के बाद यह केस रुकने के नाम नहीं ले रहे है।  हाल ही वाली हिट एंड रन केस के बाद नासिक में भी हिट एंड रन का एक और केस सामने आया है। मंगवार को एक तेज रफ़्तार कार ने रस्ते पर एक महिला को कुचल दिया। गाड़ी के टक्कर मरने के बाद महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वही इस नासिक हिट एंड रन का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है की, एक सफ़ेद रंग की गाडी बड़ी तेजी से रस्ते के किनारे चल रही महिला को पिछे से टक्कर मार देती है।  जिससे महिला उछलकर थोड़ी दूर जाकर गिर जाती है। महिला के एक्सीडेंट के बाद नजदीक खड़े 2 लोग भागकर महिला के पास जाते है और उनकी जान बचने की कोशिश करते है। महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान वैशाली शिंदे के रूप में हुई है। यह हादसा करीब शाम 5 बजे गंगापुर इलाके में हुआ।

बता दे की, मुंबई में रविवार की सुबह वर्ली इलाके में शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर ने अपनी BMW को तेजी से चलाते हुए स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। स्कूटी पर पीछे बैठी महिला कावेरी नखवा गिरकर कार की चपेट में आ गई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वही कावेरी के पति प्रदीप घायल हो गए।

Related posts

लाल किले पर पीम द्वारा किये गए संबोधन पर BSP चीफ मायावती ने निशाना साधा।

Awaaz India TV

Gold Price: 65,000 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी भी 900 रुपये हुई महंगी

Awaaz India TV

कोलकाता के लेडी डॉक्टर रेप, मर्डर केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, कपिल सिब्बल पर सवालों की बौछार

Awaaz India TV

Bijnor Murder Case : कलयुगी मां ने फावड़े से काटी अपने ही बेटे की गर्दन

Awaaz India TV

लोकसभा संसद में Media कर्मियों पर पाबंदी के बाद पत्रकारों से मिले Akhilesh Yadav ।

Awaaz India TV

दोबारा नहीं होगा NEET एग्जाम, Supreme Court का फैसला

Awaaz India TV

Leave a Comment