Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Mumbai Lok Sabha Election 2024 : मुंबई की तीन लोकसभा सीटों पर शिवसेना का मुकाबला शिवसेना से।

Mumbai Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनावों में मुंबई की छह संसदीय सीटों पर 20 मई को पांचवें और अंतिम चरण में मतदान होगा। वही मुंबई के तीन निर्वाचन क्षेत्रों – मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई उत्तर पश्चिम में शिवसेना बनाम शिवसेना की लड़ाई देखने को मिलेगी। आइये जानते हैं मुंबई लोकसभा सीट्स पर कौन से दिग्गज नेता किसके खिलाफ मुकाबला करेंगे। बता दे की, मुंबई के तीन लोकसभा सीटों पर शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट का शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट से सीधा मुकाबला है lयह पहला मौका होगा जब शिवसेना का मुकाबला शिवसेना से ही होगा।

मुंबई साउथ (Mumbai South) सीट पर उद्धव ठाकरे गुट से अरविंद सावंत (Arvind Sawant) और शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट से यामिनी जाधव (Yamini Jadhav) का मुकाबला होगा।
जबकि मुंबई साउथ-सेंट्रल (Mumbai South-Central) सीट पर उद्धव ठाकरे गुट के अनिल देसाई (Anil Desai) सेना के एकनाथ शिंदे गुट के राहुल शेवाले (Rahul Shewale) संग मुकाबला करेंगे।
मुंबई नॉर्थ-वेस्ट (Mumbai North-West) सीट पर उद्धव ठाकरे गुट के अमोल कीर्तिकर (Amol Kirtikar) का सामना शिवसेना के रविंद्र वाईकर (Ravindra Waikar) संग होगा।
मुंबई नॉर्थ (Mumbai North) सीट पर बीजेपी के पीयूष गोयल (Piyush Goyal) और कांग्रेस के भूषण पाटिल (Bhushan Patil) के बीच मुकाबला होगा।
मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल (Mumbai North-Central) सीट पर कांग्रेस से वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) और बीजेपी के उज्जवल निकम (Ujjwal Nikam) लड़ेंगे।
मुंबई नॉर्थ-ईस्ट (Mumbai North-East) सीट पर बीजेपी के मिहिर कोटेचा (Mihir Kotecha) , उद्धव ठाकरे गुट के संजय दीना पाटिल (Sanjay Dina Patil) संग मुकाबला करेंगे।

 

ऐसी ही खबरों और कहानियों के लिए जुड़े रहे आवाज़ इंडिया के साथ।

Related posts

Noida सेक्टर 26 के मकान में Short Circuit की वजह से लगी भीषण आग।

Awaaz India TV

Dhar Pipe Factory Fire: धार के एक Pipe Factory के गोदाम में लगी भीषण आग।

Awaaz India TV

एक्ट्रेस और बीजेपी नेता नमिता को मंदिर में प्रवेश देने से पहले मांगा गया हिंदू होने का सबूत, मिनिस्टर ने दिए जांच के आदेश

Awaaz India TV

Arvind Kejriwal Bail Hearing : अरविंद केजरीवाल की अंतिम जमानत पर कोई फैसला नहींl

Awaaz India TV

Mumbai-Pune Highway : प्राइवेट बस में लगी भीषण आग।

Awaaz India TV

Lord Ram Controversy :भगवान राम के कथित विरोधी को मंत्री बनाए जाने पर सवाल उठे ।

Awaaz India TV

Leave a Comment