Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

Anant-Radhika की शादी के दौरान Kardashian बहनों ने मुंबई के Iskcon Temple में पूजा के बाद बच्चों को परोसा खाना।

Kardashian At Iskcon Temple: किम कार्दशियन और ख्लोए कार्दशियन कुछ हफ्ते पहले ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी में शिरकत होने के लिए भारत आये। किम कार्दशियन और ख्लोए कार्दशियन का पिछला सप्ताहांत मुंबई में काफी व्यस्त रहा।वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शुभ विवाह (शादी समारोह) और शुभ आशीर्वाद (आशीर्वाद समारोह) कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस कार्यक्रम में अपने लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो द कार्दशियन का एक एपिसोड भी फिल्माया। साथ कार्दशियन बहनो ने जुहू में इस्कॉन मंदिर का दौरा करने के लिए भी समय निकाला, जहां उन्होंने बच्चों को भोजन परोसा।

किम और ख्लोए को रंग-बिरंगे दुपट्टे पहने हुए हैं और इस्कॉन मंदिर में स्कूली बच्चों को खाना परोसते समय के कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है। तस्वीरों में किम को घुटनों पर बैठकर बच्चों को परोसते समय मुस्कुराते और बात करते हुए भी देखा जा सकता है। साथ ही कार्दशियन बहनों को ब्रिटिश लाइफ कोच और इस्कॉन अनुयायी जय शेट्टी के साथ बातचीत करते हुए भी देखा जाता है।

ख्लोए कार्दशियन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस्कॉन मंदिर के कुछ तस्वीर शेयर की साथ ही जय शेट्टी और उनकी पत्नी राधी देवलुकिया-शेट्टी की प्रशंसा की। ख्लोए कार्दशियन ने पोस्ट में लिखा, “भारत में अपने समय के दौरान इतना उदार रहने के लिए जय शेट्टी और उनकी खूबसूरत पत्नी राधि देवलुकिया की सराहना की गई। वे हमें सबसे जादुई मंदिर में ले गए। ऐसी खूबसूरत आत्माओं के साथ अनुभव पाकर मैं बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूँ।”

Related posts

फर्जी और छेड़छाड़ की गई तस्वीर पर उद्धव ठाकरे ने दर्ज की FIR, साथ ही बीजेपी पर लगाए आरोप।

Awaaz India TV

Rahul Gandhi के नेता प्रतिपक्ष बनने पर Sanjay Raut बोले, अब PM Modi बार-बार सदन छोड़कर भागेंगे नहीं।

Awaaz India TV

CAA Notification: देशभर में लागू हुआ CAA, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

Awaaz India TV

T20 World Cup चैंपियन Team India ने Pm Modi के साथ की मुलाकात।

Awaaz India TV

शानदार थ्रो के साथ फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, इतिहास रचने ने एक कदम दूर।

Awaaz India TV

पूर्व क्रिकेटर Vinod Kambli की हालत ख़राब, सच्चाई सामने आई

Awaaz India TV

Leave a Comment