Awaaz India TV
sports Top Headlines

पूर्व क्रिकेटर Vinod Kambli की हालत ख़राब, सच्चाई सामने आई

Vinod Kambli Viral Video: सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों को चौंका दिया है। पुणे टाइम्स मिरर द्वारा एक्स पर साझा किए गए 51 सेकंड के वीडियो में , 52 वर्षीय कांबली को खुद पर संतुलन बनाए रखने के लिए मोटरसाइकिल का सहारा लेते हुए देखा जा सकता है, जबकि वीडियो साझा करने वाले व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है,

“कांबली है भाई। मां कसम, कांबली है।” फिर जल्द ही, कुछ राहगीर उनकी मदद के लिए आ जाते हैं और उन्हें वहां पहुंचा देते हैं जहां वे जाना चाहते हैं।सूत्रों के मुताबिक, कांबली पिछले काफी समय से हार्ट संबंधी समस्या के अलावा डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। उनका इलाज चल रहा है जिसके लिए उन्हें नियमित रूप से हॉस्पिटल जाना पड़ रहा है।

ग़ौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और उनके साथ ही क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विनोद कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच और 104 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 2477 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल है। टेस्ट में उनके नाम 1084 रन है। टेस्ट क्रिकेट में विनोद कांबली चार शतक बनाए थे। वे भारत के लिए 1993 से 2000 तक खेले।इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी हाथ आजमाया और ‘अनर्थ’ नामक फिल्म में काम किया। फिल्म बुरी तरह पिट गई और इसी के साथ उनके फिल्म कैरियर का भी अंत हो गया।

Related posts

Maharashtra Monsoon Updates : महाराष्ट्र में बारिश ने दी दस्तक।

Awaaz India TV

Patna Crime : पटना में JDU नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हुई हत्या।  

Awaaz India TV

शरद पवार ने BJP को कहा वॉशिंग मशीन, बोले – भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे लोग वहां जाकर अपने दाग मिटा सकते हैं

Awaaz India TV

वक्फ बोर्ड बिल पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया कहा, मैं इस बिल का विरोध करता हूं”।

Awaaz India TV

Dharavi में हिंदू कार्यकर्ता Arvind Vaishya की हत्या के बाद शव यात्रा में पथराव को पुलिस ने किया काबू।

Awaaz India TV

जयपुर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में छुड़ाया एक युवक को किडनैपर्स से!

Awaaz India TV

Leave a Comment