Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

 Aviation Sector की नौकरी के लिए हजारों युवाओं की भीड़ के मुद्दे पर Congress ने एक बार फिर PM Modi पर कसा तंज।

Congress on Youth Unemployment :16 जुलाई को अंधेरी पूर्व में नौकरी चाहने वालों की भारी भीड़ दिखाई दी। सरकारी स्वामित्व वाली एआई हवाई अड्डा सेवाओं में 2216 हवाई परिवहन नौकरियां विज्ञापन किया गया था। भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई। कर्मचारी गिल्ड कार्यक्रम का घोर कुप्रबंधन हुआ। इस मामले पर कांग्रेस ने X पर ट्वीट किया था। ट्वीट में कांग्रेस ने कहा था की, “नरेंद्र मोदी खुलेआम झूठ बोलते हैं कि पिछले 4-5 साल में रिकॉर्ड तोड़ रोजगार दिया है।”

वही आज (17 जुलाई) एक बार फिर कांग्रेस ने X पर ट्वीट पोस्ट करते हुए PM मोदी पर तंज कसा है। कांग्रेस ने हल ही में पोस्ट किये ट्वीट के जरिये देश में चल रहे मुद्दों के बारे में बात की। कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर आरोप लगते हुए कहा, ” देश में बेरोजगारी दर 9.2% पर पहुंच गई है। युवा परेशान हैं, नौकरी के लिए भटकने को मजबूर हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी को इन युवाओं की परेशानी न दिखाई दे रही है और न सुनाई दे रही है। वे तो उल्टा सारे आंकड़ों को नजरअंदाज कर झूठ फैलाने में लगे हैं। नरेंद्र मोदी खुलेआम झूठ कह रहे हैं कि हमने 4-5 साल में रिकॉर्ड तोड़ रोजगार दिया है।”


मोदी पर आरोप लगाने के बाद कांग्रेस ने कहा, “जबकि सच्चाई ये है,  देश के बेरोजगारों में 83% युवा हैं। देश में दर्जनों पेपर लीक हो रहे हैं। 30 लाख सरकारी पद खाली हैं। 20-24 साल के युवाओं में बेरोजगारी दर 44.49% है। बेरोजगारी से तंग आकर हर घंटे 2 युवा आत्महत्या करते हैं। युवा नौकरी के लिए रूस और इजराइल जाने को मजबूर हैं।

कांग्रेस ने आगे ट्वीट में लिखा, ” नरेंद्र मोदी ने छोटे उद्योगों को बर्बाद कर देश में रोजगार के अवसर खत्म कर दिए हैं। मोदी सरकार की नीतियों ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेल दिया है। लेकिन नरेंद्र मोदी को युवाओं की तकलीफों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा। मोदी अपनी दुनिया में मस्त हैं, अपने दोस्तों को अमीर बनाने में व्यस्त हैं। सच है- नरेंद्र मोदी ने युवाओं को बेरोजगार कर, देश को तबाह और बर्बाद कर दिया है।”

Related posts

आंगन वाडी में बच्चों को परोसे अंडे फिर वापस लिए।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : राजीव प्रताप रूडी का video हुआ Viral ।

Awaaz India TV

Sengol हटाने की मांग पर बिहार BJP नेता ने कहा, सैम पित्रोदा का जहरीला बयान कांग्रेस और उसके शहजादे की ही सोच थी।

Awaaz India TV

Munawar-Mehzabeen Viral Photo : दूसरी बीवी संग पहली बार सामने आई Munawar Faruqui की तस्वीरें ।

Awaaz India TV

UP Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में महिला ने Manoj Tiwari को बनाया बंधक।

Awaaz India TV

गणेश उत्सव के चलते शनिवार और रविवार को लालबाग परेल क्षेत्र में भीड़भाड़ होने की संभावना

Awaaz India TV

Leave a Comment