Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

कांवड़ यात्रा के आदेश के मुद्दों पर राज्यसभा सांसद Kapil Sibal ने दी प्रतिक्रिया।

UP Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा को लेकर एक आदेश जारी किया गया है। सभी दुकानदारों को आदेश मिला था की कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकान के मालिकों को अपनी दुकान पर मालिक का नाम लिखना होगा। वही प्रशासन की और से जारी किये गए इस आदेश पर आलोचना करते हुए विपक्ष प्रतिक्रिया दे रहे है।

कांवड़ यात्रा के आदेश के मुद्दों पर मीडिया से बात करते हुए राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, “कांवड़ यात्रा पर जो राजनीति हो रही है, वह हमें विकसित भारत की ओर नहीं ले जाएगी। अगर हम चाहते है की यह देश विकसित देश बने। तो प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्रियों को ऐसे विवादित मुद्दे जिसका मकसद केवल राजनीति है उन्हें नहीं उठाना चाहिए। यह टकराव की राजनीती, विवाद की राजनीती जिससे आम आदमी का कोई लेना देना नहीं है। इससे सिर्फ विवाद बढ़ेगा, लोगों के जिंदगी में संकट आएगा , व्यापारिओं को नुकसान होगा , भाषण बजी होगी और इसका नतीजा होगा के पार्लिमेंट में मुद्दे उठेंगे। समज नहीं आता की देश में जो उच्च स्थर पर जो लोग बैठे हुए है वो कुछ क्यों नहीं कर रहे है”।

आगे उन्होंने कहा, “अब तीन चुनाव आने वाले है। इस लिए उन्हें लगता है की ऐसे कुछ मुद्दे उठाए जिससे तनाव हो, विवाद हो जिससे राजनीतिक दल को फायदा हो तो किसी को नुकसान हो।  और इन विवाद में नुकसान किसी का नहीं होता सिर्फ जनता का होता है वो भी गरीब आदमी का होता है जो दो पैसे कमाने चाहता है लेकिन वि भी कमा नहीं पाते। जितनी भरी समस्या बेरोजगारी आज देश के सामने है उस पर ध्यान दीजिये।  अगर सरकार आंख बंद रखेंगे, कान बंद रखेंगे और केवल भाषण ही देते रहेंगे फिर इससे तो विकसित भारत नहीं बनेगा।  मैं खासतौर पर यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से कहना चाहूंगा कि इसे रोकें। पहले भी ऐसे कई यात्रा हुई है तब तो ऐसा विवाद हुआ नहीं तो इस बार की दिक्कत है। जो लोग यात्रा पर जाते हैं, सब जानते हैं कि कहां खाना है और कहां नहीं खाना है…”।

Related posts

Team India के इस बैट्समैन से ‘खौफ’ खाते थे शोएब अख्तर, नाम जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Awaaz India TV

मल्लिकार्जुन खड़गे के SC-ST आरक्षण के बयान पर सामने आई प्रकाश आंबेडकर प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

Pune के हिंजेवाड़ी में दिनदहाड़े Jewelers Shop में गन लेकर पहुंचे 3 आरोपी, लुटे 1 ग्राम Bentex के आभूषण ।

Awaaz India TV

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में Bansuri Swaraj की Speech, “जो कहा वो किया”

Awaaz India TV

जापान में भूकंप के तेज झटके, सुनामी का खतरा

Awaaz India TV

Hanumangarh Viral Video: टक्कर लगने के बाद कार में फंसा ऊंट।

Awaaz India TV

Leave a Comment