Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

मल्लिकार्जुन खड़गे के SC-ST आरक्षण के बयान पर सामने आई प्रकाश आंबेडकर प्रतिक्रिया।

SC ST Reservation: कांग्रेस राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कल (10 अगस्त) जारी किये प्रेससेकंफ्रेस में एससी एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर बयान दिया था। मल्लिकार्जुन ने कहा था की, “भारत में दलित समुदाय के लोगों के लिए आरक्षण बाबासाहेब के पूना पैक्ट के माध्यम से मिला था। बाद में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी और महात्मा गांधी जी द्वारा रिजर्वेशन पॉलिसी को जारी रखा गया।” मल्लिकार्जुन के इस बयान पर डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर की प्रतिक्रिया सामने आई है।

प्रकाश आंबेडकर ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट जारी करते हुए कांग्रेस लोक सभा सदस्य और नेता विपक्ष राहुल गांधी को कहा, “जो बात अपने खड़गे जी की माध्यम से कही, वही बात हम आपके मुँह से सुनना चाहते हैं”। और कहा की क्रीमी लेयर को लेकर कांग्रेस ने पहले ही अपनी भूमिका बना ली है और अब हमें भ्रमित कर रहे हैं।


जारी किये पोस्ट में प्रकाश आंबेडकर ने लिखा, “प्रिय @RahulGandhi  जी, जो बात अपने खड़गे जी की माध्यम से कही, वही बात हम आपके मुँह से सुनना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट का जब जजमेंट आया तो कांग्रेस की तेलंगाना और कर्नाटक सरकार ने क्रीमी लेयर का जोर-शोर से समर्थन किया और यहां तक ये भी कहा कि उनकी कांग्रेस सरकार सबसे पहले क्रीमी लेयर लागू करेगी। इससे पता चलता हैं की क्रीमी लेयर को लेकर कांग्रेस ने पहले ही अपनी भूमिका बना ली और अब हमें भ्रमित कर रहे हैं। हम आशा करते हैं की आप “Scheduled Castes में क्रीमी लेयर होना चाहिए या नहीं होना चाहिए?” पर अपनी भूमिका आप खुद पुरे देश के आगे रखेंगे।”

Related posts

Rajkot TRP Game Zone Fire : Rajkot भीषण आग में बच्चों समेत 30 लोग जिंदा जले।

Awaaz India TV

यूपी के मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े महिला के गले से चैल खींचकर भागने वाला लुटेरा गिरफ्तार।

Awaaz India TV

Divya Agarwal Divorce Speculations: तलाक की खबरों पर Divya Agarwal तोड़ी चुप्पी।

Awaaz India TV

J&K Bus Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला।

Awaaz India TV

उच्च सरकारी पदों पर ‘लेटरल एंट्री’ के माध्यम से 45 विशेषज्ञ नियुक्त के खिलाफ अखिलेश यादव ने किया आंदोलन का एलान।  

Awaaz India TV

Bikaner electricity department office: पुलिस की मौजूदगी में भी बीकानेर के बिजली विभाग के कार्यालय में मारपीट

Awaaz India TV

Leave a Comment