Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

Jharkhand में सभा को संबोधित करते हुए Amit Shah ने कहा, Congress भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है।

Amit Shah Jharkhand Visit: इस साल देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसमें झारखंड भी शामिल है। वही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं और कई नेता राज्य का दौरा भी कर रहे हैं। वही झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (20 जुलाई) को रांची पहुंचकर जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

गृह मंत्री अमित शाह ने सभा संबोधित करते हुए कहा, “एक आदिवासी मुख्यमंत्री आदिवासियों की चिंता करने के बजाय ‘भूमि जिहाद’ और ‘लव जिहाद’ करके भूमि और जनसंख्या का संतुलन बिगाड़ रहे हैं। हजारों घुसपैठिए आदिवासी लड़कियों से शादी करते हैं, प्रमाण पत्र प्राप्त करते हैं और जमीन खरीदते हैं।आने वाले दिनों में आदिवासी आबादी घटने वाली है, अभी भी घटी है. आप भाजपा की सरकार बनाइये और हम श्वेत पत्र लाकर अपने आदिवासियों की जमीन, जनसांख्यिकी और आरक्षण सुरक्षित करेंगे”।

साथ ही सभा के दौरान अमित शाह ने कहा, “मैं झारखंड को आज बताने आया हूं के देश भर में सब अगर करप्ट सरकार अगर कोई है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) है। एक बात मुझे बताई किसी ने 300 करोड़ एक साथ देखा है क्या, एक सांसद के घर से ₹300 करोड़ मिलता है।एक मंत्री के PA के घर से ₹30 करोड़ मिलता है। में पूछना चाहता हूँ की यह पैसा किसका है। कांग्रेस पार्टी जवाब दे। कांग्रेस ऐसे भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है हेमंत सोरेन भी आगे बढ़ते है। जिन मंत्री के PA के घर से 300 करोड़ मिला, कांग्रेस पार्टी उसे फिरसे टिकट देने वाली है। क्यों की अगर उसका टिकट कटा तो 300 करोड़ किसका है ये बताने वाले है। इसीलिए कांग्रेस जिनके घर से 300 करोड़ मिला उसको भी टिकट देगी”।

Related posts

Arvind Kejriwal की पत्नी Sunita Kejriwal ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले लॉन्च कीं 5 गारंटी।

Awaaz India TV

Munawar-Mehzabeen Viral Photo : दूसरी बीवी संग पहली बार सामने आई Munawar Faruqui की तस्वीरें ।

Awaaz India TV

Sikandar Action Rehearsal : Salman Khan ने फिल्म “Sikandar” के लिये शुरू की फाइट सीन्स की रिहर्सल

Awaaz India TV

अपनी एक छात्रा से रेप करने वाला टीचर पकड़ा गया, नालासोपारा की घटना ।

Awaaz India TV

Arvind Kejriwal Bail Hearing : अरविंद केजरीवाल की अंतिम जमानत पर कोई फैसला नहींl

Awaaz India TV

Lok Sabha Election Result 2024: जाने किस पार्टी ने जीते कितने सीट।

Awaaz India TV

Leave a Comment