Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

दो औरतों को जिंदा दफन करने की कोशिश, सनसनीखेज वाकया!

Women Buried Alive: दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है। यहां दो महिलाओं को जमीन में जिंदा गाड़ने का दुस्साहस किया गया। जानकारी के मुताबिक, घटना रीवां स्थित मध्यप्रदेश के मंगावा थाना क्षेत्र के हिनोता जोरोट गांव की है। गांव के कुछ दबंग निजी जमीन में जबरन सड़क बनाने के लिए मुरम डाल रहे थे‌। निर्माण कार्य में एक जेसीबी और दो हाईबा लगाए गए थे। इसका ममता पाण्डेय और आशा पाण्डेय नाम की दो औरतों समेत गांव के अन्य लोग विरोध कर रहे थे।

जैसे ही सड़क में मुरम डालने के लिए डंपर आगे बढ़ा, महिलाएं उसके पीछे खड़ी हो गईं। उसी दौरान डम्पर चालक ने मुरम से भरी ट्राली इन महिलाओं के ऊपर उड़ेल दी और महिलाएं मुरम के नीचे दब गईं‌। आनन-फानन में आसपास मौजूद लोगों ने मुरम से महिलाओं को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव  इलाज के लिए लेकर गए। अब उन औरतों की हालत खतरे से बाहर है। पीड़ित महिलाओं ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी विवेक लाल ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की  जांच कर रही है। सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इधर इस वारदात को लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है। भोपाल कांग्रेस की तरफ से एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया गया है, ‘बीजेपी के 20 साल के कुशासन का नतीजा है कि हर जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा शून्य है। यह घटना काफी शर्मनाक है।’

Related posts

कांग्रेस ने निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे पर उठाए सवाल, पूछा – क्या सीईसी या मोदी सरकार से था मतभेद ?

Awaaz India TV

Lok Sabha Elections 2024: Raebareli के मंच से Sonia Gandhi ने किया वादा , कहा Rahul निराश नहीं करेगा।

Awaaz India TV

12 साल की बच्ची के साथ कई बलात्कार किया, सपा नेता गिरफ्तार

Awaaz India TV

Lucknow Viral Video: बीमार पिता की इच्छा पूरी करने के लिए बेटियों ने अस्पताल में की शादी

Awaaz India TV

Lonavala के Bhushi Dam में 10 लोगों का परिवार पानी में बह गया, 4 की मौत ।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result : Modi फिर PM बनेंगे?, कहीं धोखा तो नहीं देंगे TDP और JDU ?

Awaaz India TV

Leave a Comment