Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Lonavala के Bhushi Dam में 10 लोगों का परिवार पानी में बह गया, 4 की मौत ।

Lonavala Bhushi Dam Accident: महाराष्ट्र के लोनावला में भूसी बांध इलाके में एक दिल दहला देनी वाली घटना हुई है। लोनावला में भूसी बांध इलाके में एक ही परिवार के पांच लोग पानी में बह गए। परिवार के 10 लोग पानी के तेज प्रभाव के कारण पानी में बह गए। उनमें से पांच बाहर निकलने में कामयाब रहे, चार लोग डूब गए और एक की तलाश जारी है।

दरसल, हडपसर के लियाकत अंसारी और यूनुस खान अपने करीब 17 से 18 लोगों के परिवार संग लोनावाला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में भुशी बांध के पीछे एक दूरदराज के इलाके में एक झरने के पास घूमने गए थे। तेज और लगातार बारिश के कारन पानी का प्रभाव बढ़ने लगा।  प्रभाव इतना बढ़ा की परिवार के सदस्य को पानी से बहार आने का मौका नहीं मिला। पानी का वेग बढ़ने से परिवार के कुल 10 सदस्य तेज बहाव में बह गये।

परिवार के 10 में से 5 लोग पानी के तेज प्रभाव से बाहर निकलने में सफल रहे। लेकिन बाकी पांच लोग पानी के बहाव में बह गए। जिनमें से 4 लोग डूब गए और 1 लापता है। मुख्य सचिव प्रदेश के सभी स्थानों पर जिलाधिकारियों से संपर्क कर रहे है। इस बिच जनता ने अपील की गयी है की, बारिश के दिनों में कृपया कर के लोनावाला, खंडाला आने वाले पर्यटक अज्ञात स्थानों पर न जाए जिस से अपने और अपने परिवार की जान जोखिम में पड़े।

Related posts

Sanjay Singh Claims: अयोध्या से सपा सांसद Awadhesh Prasad को मारने की तैयारी चल रही है?

Awaaz India TV

Sachin Tendulkar Birthday : भारतीय क्रिकेट का जादूगर।

Awaaz India TV

नीरज चोपड़ा की जीत पर नेताओं ने पोस्ट के जरिये दी बधाई।

Awaaz India TV

Ranchi Disc Jockey Murder :शराब के कारण DJ की गोली मारकर हत्या? CCTV Video हुआ Viral।

Awaaz India TV

शेख हसीना को गिरफ्तार कर बांग्लादेश भेजा जाए– एससीबीए का फरमान

Awaaz India TV

 Aviation Sector की नौकरी के लिए हजारों युवाओं की भीड़ के मुद्दे पर Congress ने एक बार फिर PM Modi पर कसा तंज।

Awaaz India TV

Leave a Comment