Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

 बजट पर सामान्य चर्चा करते हुए पूर्व वित्त मंत्री P. Chidambaram ने रखी पांच मांगें।

P. Chidambaram on Union Budget 2024: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहला बजट मंगलवार (23 जुलाई) को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किया गया। मोदी सरकार द्वारा पेश किये इस बजट से विपक्ष दल के नेता खुश नहीं है। आम बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश को अधिक बजट मिला। वही महाराष्ट्र के सांसद ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में महाराष्ट्र की अनदेखी का आरोप लगते हुए प्रोटेस्ट किया। साथ ही कांग्रेस के कई नेताओं ने बयान दिया है की कल पेश किये बजट में मोदी सरकार ने इस बजट में अपना गठबंधन बचाने के लिए सिर्फ दो राज्यों को पैसे दिए है।

वही आज जम्मू और कश्मीर संग राज्य क्षेत्र के बजट पर सामान्य चर्चा करते हुए पूर्व वित्त मंत्री श्री पी. चिदंबरम ने पांच मांगें रखी। पी. चिदंबरम ने कहा, “मेरी पांच मांगें हैं! पांच मांगें जिन्हें मैं वित्त मंत्री से हमारे घोषणापत्र से कॉपी करने का आग्रह करूंगा”। “मैं इसकी मांग करता हूं और मैं जवाब चाहता हूं। यदि आप नहीं करते हैं, तो ऐसा नहीं है कि ये मांगें ख़त्म हो जाएंगी। वे भारत में हर जगह गूंजेंगे, जहां भारतीय गुट को बोलने का अधिकार है”।

1. हम हर प्रकार के रोजगार के लिए न्यूनतम वेतन 400 रुपये प्रतिदिन की मांग करते हैं।
2. कानूनी रूप से गारंटीशुदा MSP
3. हम मार्च 2024 तक दिए गए शिक्षा ऋण की किस्तों के लिए बकाया राशि पर ब्याज माफ करने की मांग करते हैं।
4. हम अग्निवीर योजना को पूरी तरह से रद्द करने की मांग करते हैं.
5. हम मांग करते हैं कि NEET को खत्म कर दिया जाए, और यदि कुछ राज्य इसे बनाए रखना चाहते हैं, तो अन्य सभी राज्यों को छूट दें जो ऐसा नहीं करते हैं।

ये मांगें न केवल इस सदन में गूंजेंगी बल्कि पूरे देश में गूंजेंगी जब तक आप ये मांगें नहीं मान लेते।

Related posts

Lonavala के Bhushi Dam में 10 लोगों का परिवार पानी में बह गया, 4 की मौत ।

Awaaz India TV

Rahul Gandhi ने तेलंगाना में “फसल ऋण माफी योजना” 2024 के दूसरे चरण के शुभारंभ पर बधाई दी।

Awaaz India TV

 MP Chhindwara Crime : घर में ही निकला हैवान , 8 लोगों को मारकर फिर ली खुदकी जान।  

Awaaz India TV

बॉडीगार्ड ने दिव्यांग फैन के साथ किया बदसलूक, Nagarjuna ने मांगी माफ़ी।

Awaaz India TV

वसई माणिकपूर तलाव में मिला अज्ञात युवक का शव, रिश्तेदार को तलाश में जुटी पुलिस

Awaaz India TV

मैं सिर झुकाकर अपने भगवान छत्रपति शिवाजी महाराज से माफी मांगता हूं–आखिर माफी मांगी पीएम मोदी ने

Awaaz India TV

Leave a Comment