Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

मनसे का BJP से मोहभंग, Raj Thackeray ने विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का किया फैसला ।

Raj Thackeray on Assembly elections: लोकसभा चुनाव में महायुति को बिना शर्त समर्थन देने वाले मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का महायुति से मोहभंग हो गया है। राज ठाकरे ने विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। राज ठाकरे विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे। मनसे ने ऐलान किया है आने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में  225 से 250 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। 1 अगस्त से महाराष्ट्र का दौरा करने का बाकायदे  ऐलान भी कर दिया है। पार्टी के नेता और पदाधिकारियों से बोल दिया है गठबंधन का विचार छोड़ दें।जिसे पार्टी छोड़ना है जा सकते है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले शिवसेना और एनसीपी में हुए टूट के चलते विधानसभा चुनाव में खूब घमासान मचने के पूरे आसार है। लोकसभा चुनाव में बिना शर्त समर्थन देने वाले राज ठाकरे अब वर्तमान सरकार की योजनाओं से नाराज है। नाराजगी की वजह है, सरकार के पास लाडली योजना और लड़का योजना के लिए पैसा है लेकिन सड़कों के गड्ढे पाटने के लिए पैसे नहीं है। वहीं लगे हाथ सहयोगी पक्ष और विपक्ष पर आरोप भी लगा दिया। जनता का ध्यान भटकाने के लिए दोनों एक दूसरे को गाली दे रहे है।

वही बीजेपी से दूरी की घोषणा करते ही राज ठाकरे को मुख्यमंत्री शिंदे की योजनाओं में खामियां नजर आने लगी.. तो ऐसे में सवाल ये उठने लगा है राज ठाकरे किसे नुकसान पहुंचाना चाहते है।लोकसभा चुनावों में मनसे द्वारा समर्थन के बावजूद मुंबई की छह लोकसभा सीटों में दो महायुति और चार महाविकास आघाडी को मिली थीं। मौजूदा महाराष्ट्र विधानसभा में मनसे का एक विधायक है।

ठाकरे की अगुवाई वाली मनसे ने लोकसभा चुनावों में दो सीटों की मांग की थी, लेकिन पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी।महायुति को समर्थन देने के बावजूद महा विकास आघाडी को ज्यादा सीटें मिली, ऐसे में क्या महाविकास आघाड़ी मनसे के अकेले लड़ने पर अपना नुकसान कम देख रही है।राजनीतिक पंडितों की मानें तो ऐसे वक्त पर जब राज्य में महायुति के लिए खुद को मजबूत बनाना जरूरी है तब राज ठाकरे का बाहर जाना नुकसान  पहुंचा सकता है। वही बीजेपी ने अकेले चुनाव लडने के सवाल पर उन्हें शुभकामनाएं दी है।

Related posts

दाढ़ी कटवाओ नहीं तो भागो क्लास से’, UP में प्रिंसिपल ने धमकाया मुस्लिम छात्र को

Awaaz India TV

Modi सरकार के “संविधान हत्या दिवस” RJD नेता Manoj Jha का बड़ा बयान।

Awaaz India TV

MSCB Scam: प्रवर्तन निदेशालय ने शरद पवार के पोते रोहित पवार की चीनी मिल को किया कुर्क

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: नरेंद्र मोदी सरकार पर अखिलेश का हल्ला बोल, 10 साल से ज्यादा तो हिटलर भी नहीं रहा, ये भी जाने वाले हैं..

Awaaz India TV

Pushpa 2:The Rule : No.1 पर ट्रेंड कर रहा है “Pushpa 2” का “Angaro”, 100 मिलियन से अधिक बार देखा गया।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result :अयोध्या में रामजी का आशीर्वाद मिला एक दलित को।

Awaaz India TV

Leave a Comment