Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

भारत में ही कुछ जगह स्वतंत्रता दिवस 18 अगस्त को।आखिर क्यों?

Independence Day 2024: देशभर में जहां हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है वहीं पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में यह तीन दिन बाद यानी 18 अगस्त को मनाया जाता है। इस सिलसिले में बता दें कि देश के विभाजन के लिए गठित सीमा आयोग के प्रमुख रेडक्लिफ ने पूरे नादिया जिले के अलावा उत्तर 24 परगना, मालदा और दिनाजपुर के कुछ हिस्सों को पूर्वी पाकिस्तान में शामिल करने का फैसला किया था। आधिकारिक रूप से ये स्वतंत्र भारत का हिस्सा नहीं थे।

रेडियो के जरिए जब जनता को ये‌ बात पता चली तो जनता भड़क उठी। लोग हड़ताल पर उतर आए। हालत‌ बिगड़ती देख तत्कालीन वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने आनन-फानन में बंगाल के विभाजन का फिर से आदेश दिया। इसके तहत हिंदू बहुल जिलों को भारतीय क्षेत्र में लाया गया जबकि मुस्लिम बहुल जिलों को पूर्वी पाकिस्तान को सौंपा गया

यह प्रक्रिया 17 अगस्त की रात को पूरी हुई। इसीलिए भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक पश्चिम बंगाल के नदिया, मालदा, जलपाईगुड़ी और दिनाजपुर जिले में बांग्लादेश की सीमा से सटे कुछ इलाकों में स्वतंत्रता दिवस 18 अगस्त को मनाया जाएगा। क्योंकि उसी दिन ये पूर्ण रूप से भारत का हिस्सा बने थे।

Related posts

Rahul Gandhi के भाषण पर Awadhesh Prasad ने कहा, “उन्होंने हिंदुओं के बारे नहीं कहा, उन्होंने BJP की मानसिकता के बारे में बात की”।

Awaaz India TV

दो औरतों को जिंदा दफन करने की कोशिश, सनसनीखेज वाकया!

Awaaz India TV

केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman के Budget पर Ajay Rai की प्रतिक्रिया ।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result : PM का शपथग्रहण समारोह, Bangladesh और Nepal के PM होंगे विशिष्ट अतिथि ।

Awaaz India TV

Bikaner electricity department office: पुलिस की मौजूदगी में भी बीकानेर के बिजली विभाग के कार्यालय में मारपीट

Awaaz India TV

Delhi School Bomb Threat : दिल्ली पुलिस को मिली एक और धमकी।  

Awaaz India TV

Leave a Comment