Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

हजारों लोगों की जान से खिलवाड़ करने पर उतारू Gulzar Shaikh गिरफ्तार हो–पब्लिक की डिमांड

Youtuber Gulzar Shaikh: आजकल गुलजार शेख नाम के एक यूट्यूबर के वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहे हैं जिनमें वह रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग चीजें रखकर वीडियो बनाता नजर आ रहा है। गुलजार शेख ने यूट्यूब पर खुद को ‘हैकर’ और ‘एक्सपेरिमेंट’ करने वाला बता रखा है। उसका यूट्यूब पर गुलजार इंडियन हैकर नाम से चैनल है, जिसके लाखों सब्सक्राइबर हैं। वह इसी पर वीडियो डालने के लिए ट्रेनों के आगे अलग-अलग सामान रखता है और फिर उनसे सोशल मीडिया पर व्यूज बटोरता है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से रेल दुर्घटना की तमाम खबरें सामने आ रही हैं। अभी पिछले 14 दिनों में ही  8 ट्रेनों के एक्सीडेंट हुए हैं और  पिछले 3 साल में  कुल 131 रेल दुर्घटना सामने आई हैं। इनमें से 92 एक्सीडेंट ट्रेन डिरेलमेंट यानी पटरी से उतरने के कारण हुई हैं। मगर इन सबसे बेखबर गुलजार शेख जैसे लोग हजारों लोगों की जान से खिलवाड़ करने पर उतारू हैं।  गुलजार शेख की करतूतें तेजी से वायरल हो अपने चैनल पर व्यूज के लिए लाखों-करोड़ों लोगों की जान को खतरे में डालता है। वह कभी रेलवे ट्रैक पर साइकिल तो कभी पत्थर रखता है और कभी सिलेंडर बांध देता है। वह ये सब वंदे मातरम जैसी ट्रेनों के साथ कर रहा है।

X  पर गुलजार शेख के वीडियो को शेयर किया गया है, जिसमें वो रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग चीजें रखता हुआ नजर आ रहा है। कभी उसने ढेर सारे पत्थर ट्रैक पर रखे, कभी साबुन लेकिन हद तो तब हुई जब उसने पूरी साइकिल रख दी। इतना ही नहीं यूट्यूबर ने छोटा सिलेंडर यहां तक की जिंदा मुर्गा तक ट्रैक पर बांध दिया। उसके अधिकांश वीडियो प्रयागराज जिले के लालगोपालगंज इलाके के हैं। एक्स पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला से लेकर तमाम लोगों ने  उसके खिलाफ रेलवे और पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है‌।

Related posts

Lok Sabha Election 2024 Result : वाराणसी से Narendra Modi की जीत ।

Awaaz India TV

लोकसभा संसद में Media कर्मियों पर पाबंदी के बाद पत्रकारों से मिले Akhilesh Yadav ।

Awaaz India TV

Modi सरकार किसान को 6 हजार देती है तो 18 हजार वसूल लेती है- Praniti Shinde.

Awaaz India TV

केंद्रीय खेल मंत्री Mansukh Mandaviya और Ayushmann Khurrana ने Team India को प्रोत्साहित करने के लिए देशवासियों से अनुरोध किया।

Awaaz India TV

IM आतंकवादी Ajaz Shaikh आतंकी ईमेल मामले में बरी, Hyderabad विस्फोट मामले मे मौत की सजा बरकरार।

Awaaz India TV

फाइनल से कुछ घंटे पहले डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगट के लिए इंडिया ब्लॉक सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन किया।

Awaaz India TV

Leave a Comment