Awaaz India TV
Neeti Rajneeti sports Top Headlines

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कोच Anshuman Gaekwad ने 71 वर्ष की उम्र में कहा अलविदा।

Anshuman Gaekwad Died: भारतीय क्रिकेट के पूर्व शानदार बल्लेबाज अंशुमन गायकवाड़ ने क्रिकेट जगत और दुनिया को अलविदा कह दिया है। भारतीय क्रिकेट के पूर्व शानदार बल्लेबाज और कोच अंशुमन गायकवाड़ का 71 साल की उम्र में वडोदरा में निधन हो गया है। अंशुमन गायकवाड़ ब्लड कैंसर से झुंज रहे थे। बीमारी की खबर सामने आने पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उनके इलाज के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।

अंशुमान पहले इलाज के लिए लंदन गए थे , इलाज के बाद उन्हें वडोदरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका और 31 जुलाई की देर रात को उन्होंने सब को अलविदा कहा। गायकवाड़ ने 1975 से १९८7 तक  भारत के लिए 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले है। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम के कोच की भूमिका भी निभाई।

अंशुमन गायकवाड़ के निधन पर दुख जताते हुए और उनके परिवार के लिए संवेदना व्यक्त करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट जारी किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने  अपने X अकाउंट पर शेयर किये पोस्ट में लिखा, “श्री अंशुमन गायकवाड़ जी को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी और उत्कृष्ट कोच थे। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति”।


बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी X पर परिवार को संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, “श्री अंशुमन गायकवाड़ के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। संपूर्ण क्रिकेट जगत के लिए हृदयविदारक। उसकी आत्मा को शांति मिलें”।

Related posts

“Chandu Champion” के लिए कैसे खून-पसीना एक किया Kartik Aaryan ने!

Awaaz India TV

छात्राओं की सुरक्षा के लिए सभी स्कूलों, हॉस्टल्स में पैनिक बटन लगाए जाएं–महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर का सख्त आदेश

Awaaz India TV

बिहार में एक साल के बच्चे ने सांप को चबाया, बच्चा बचा सांप मर गया।

Awaaz India TV

बदलापुर में हुए अत्याचार के आरोपियों को सख्त सजा की मांग लेकर शिवसेना (UBT) महिला अघाड़ी महाराष्ट्र पुलिस निदेशक रश्मी शुक्ला से मुलाकात की।

Awaaz India TV

TOP-10 HEADLINE : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण आज मुरादाबाद से हुआ शुरू, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी नेता प्रियंका गांधी को देखने के लिए रास्ते पर उमड़ा लोगों का हुजूम

Awaaz India TV

Union Budget 2024 : क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ!

Awaaz India TV

Leave a Comment