Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti sports Top Headlines

Olympics में Bronze Medal जितने पर PM Modi और राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने Swapnil Kusale को दी बधाई

Paris Olympics 2024: महाराष्ट्र के स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक 2024 में  50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन वर्ग निशानेबाजी में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है।स्वप्नील ने इस प्रतियोगिता में कुल 451.4 अंक हासिल किये। चीन के लियू युकुन (liu yukun) ने स्वर्ण पदक जीता। उनका स्कोर 463.6 रहा।  यूक्रेन के कुलिस सेरही ने रजत पदक जीता। पेरिस ओलंपिक 2024 में यह भारत का तीसरा कांस्य पदक है।  स्वप्नील कुसाले महाराष्ट्र के कोल्हापुर के कंबलवाड़ी गांव के रहने वाले हैं। और 2012 से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अब 12 साल के लंबे इंतजार के बाद स्वप्निल कुसाले ने ओलंपिक में डेब्यू किया है।

स्वप्निल कुसाले की इस लाजवाब जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वप्निल कुसाले के जीत के बाद अपने X अकाउंट पर पोस्ट शेयर किये है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेयर किये पोस्ट में लिखा, “स्वप्निल कुसाले का असाधारण प्रदर्शन! #ParisOlympics2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनका प्रदर्शन विशेष है क्योंकि उन्होंने बहुत अधिक लचीलापन और कौशल दिखाया है। वह इस श्रेणी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी हैं। हर भारतीय खुशी से भर गए है”।


वही भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शेयर किये पोस्ट में लिखा, “पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर स्वप्निल कुसाले को हार्दिक बधाई! वह पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन श्रेणी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। यह पहली बार है कि भारत ने एक ही ओलंपिक खेलों में निशानेबाजी स्पर्धा में तीन पदक जीते हैं। पूरे निशानेबाजी दल ने भारत को गौरवान्वित किया है। मैं अपने सभी खिलाड़ियों को आगामी आयोजनों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं कामना करता हूं कि स्वप्निल कुसाले भविष्य में और अधिक पुरस्कार जीतें”।

Related posts

59 की उम्र में क्या तीसरी शादी करने जा रहे हैं आमिर खान?

Awaaz India TV

हैदरबाद के सड़को पर निकली एक और “Victory Parade”, शानदार तरीकेसे किया Mohammed Siraj का स्वागत

Awaaz India TV

Team India से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री Modi ने शेयर की तस्वीरें।

Awaaz India TV

फूड पॉइजनिंग : बरसात में होने वाली आम समस्या! कैसे बचें!

Awaaz India TV

Babil Khan’s cryptic post : Girlfriend से Breakup के बाद पोस्ट किये Photos।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Updates: 14-15 मार्च को हो सकता है लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान

Awaaz India TV

Leave a Comment