Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में उठाया हाथी और जीप सफारी का लुत्फ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार सुबह असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य (Kaziranga National Park & Tiger Reserve Assam) में हाथी और जीप सफारी की।

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल की अपनी पहली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले उद्यान के ‘सेंट्रल कोहोरा रेंज’ के मिहिमुख क्षेत्र में हाथी की सवारी की और उसके बाद उसी रेंज के अंदर जीप सफारी की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उद्यान निदेशक सोनाली घोष और अन्य वरिष्ठ वन अधिकारी भी थे।प्रधानमंत्री राज्य के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम को काजीरंगा पहुंचे थे।मोदी दोपहर में जोरहाट लौटेंगे और महान अहोम सेनापति लचित बोरफुकन की 125 फुट ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ वेलर’ (बहादुरी की प्रतिमा) का उद्घाटन करेंगे।

धिकारियों ने बताया कि इसके बाद मोदी जोरहाट के मेलेंग मेतेली पोथार जाएंगे, जहां वह लगभग 18,000 करोड़ रुपये की केंद्रीय और राज्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे और बाद वह पश्चिम बंगाल रवाना होंगे।

Related posts

प्रदेश भर से आई 16 गोविंदा टीमों ने शानदार मानव मीनारें बनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया

Awaaz India TV

मुंबई में Aviation Sector की नौकरी के लिए हजारों युवाओं की भीड़ के मुद्दे पर Congress ने कहा, नरेंद्र मोदी खुलेआम झूठ बोलते हैं कि…

Awaaz India TV

Gurmeet Ram Rahim acquitted: पूर्व मैनेजर की हत्या के मामले में Gurmeet Ram Rahim बरी!

Awaaz India TV

तहज़ीब के शहर Lucknow में युवती से छेड़छाड़, कई पुलिसकर्मी Suspended, 16 लफंगे गिरफ्तार

Awaaz India TV

बिहार में एक साल के बच्चे ने सांप को चबाया, बच्चा बचा सांप मर गया।

Awaaz India TV

Modi सरकार के “संविधान हत्या दिवस” के निर्णय पर Sanjay Raut का बड़ा बयान

Awaaz India TV

Leave a Comment