Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

ट्रेन दुर्घटना का ख़तरा पैदा करने वाला यू ट्यूबर Gulzar Shaikh गिरफ्तार

Youtuber Gulzar Shaikh Arrest: कल “आवाज़ इंडिया” ने ये सनसनीखेज खबर दी थी कि किस तरह यूपी में गुलज़ार शेख नामक एक यू ट्यूबर रेलवे ट्रैक पर साइकिल, मुर्गा, पत्थर आदि सामान रखकर   वीडियो बना रहा है ताकि उसका चैनल सुपरहिट हो जाए। उसकी इस हरकत से कभी भी ट्रेन दुर्घटना हो सकती थी और हजारों पैसेंजर्स की जान को ख़तरा था। इस वजह से शेख को गिरफ्तार करने की मांग जोरों पर थी। लोग सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ मुहिम छेड़े हुए थे।

आख़िरकार यूपी के लालगोपालगंज के रहने वाले गुलज़ार को प्रयागराज कमिश्नरेट प्रयागराज की गंगानगर जोन की नवाबगंज थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया। जैसा कि जाहिर था, पूछताछ में यू ट्यूबर ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ज्यादा व्यूज पाने, दोस्तों के बहकावे, कमेंट्स करने वालों के कहने पर वह इस करतूत को अंजाम दे रहा था। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती के मुताबिक रेलवे पुलिस ने धारा 145/147, रेलवे एक्ट 153 के तहत आरोपी पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और पूछताछ जारी है।

Related posts

राजस्थान, झारखंड और यूपी से अल-कायदा के संदिग्ध आतंकी पकड़े गये,भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Awaaz India TV

Delhi Airport पर छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

Awaaz India TV

मीरा रोड पेनकर पाड़ा स्थित मंदिर में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर

Awaaz India TV

नामी IT कंपनी Infosys पर 32 हजार करोड़ की Tax चोरी का आरोप

Awaaz India TV

केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman के Budget पर Ajay Rai की प्रतिक्रिया ।

Awaaz India TV

Renuka Swamy Murder Case: चर्चित कन्नड़ एक्टर हत्या के मामले मे गिरफ्तार।

Awaaz India TV

Leave a Comment