Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

रक्षक ही बने भक्षक के शिकार, आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर फेंका खौलता पानी ।

Boiling Water Thrown on Police: मुंबई में रक्षक ही बन गए भक्षकों के शिकार। आम जनता की रक्षा करने वाली पुलिस अपराधियों को पकड़ने गई और खुद ही सुरक्षा का गुहार लगाने लगी।  महाराष्ट्र मुंबई से सटे भायंदर इलाके से सनसनीखेज घटना सामने आ रही है। आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर गर्म पानी फेंकने की घटना सामने आई है। हादसे में 5 पुलिस कर्मी झुलस गए है। घटना चौंकाने वाली है।

भायंदर में जांच करने गई पुलिस टीम पर एक परिवार ने खौलता पानी फेंक दिया।  घटना में 5 पुलिसकर्मी झुलस गए । जारी किये गए तस्वीरों में आप साफ देख सकते है की मुंबई पुलिसकर्मी अस्पताल की बेड पर किस कदर दर्द से तड़प रहे है और कराह रहे है। दरअसल यह मामला भायंदर पश्चिम के गीता नगर का बताया जा रहा है। एक चौबे परिवार ने वालचंद प्लाजा बिल्डिंग में प्रतिभा तांबेडे का फ्लैट किराए पर लिया था। मकान मालिक ने फ्लैट खाली करने को कहा था लेकिन जब चौबे परिवार ने फ्लैट खाली करने से मना कर दिया तो मकान मालिक और किरायेदार के बीच विवाद हो गया।

विवाद के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गयी। जैसे ही पुलिस पंचनामा करने टीम के साथ वालचंद प्लाजा बिल्डिंग के बी-विंग में फ्लैट नंबर 204 पर पहुंची तभी चौबे परिवार ने दरवाजा खोलते ही पुलिस पर खौलता पानी फेंक दिया। जिसमें 5 पुलिसकर्मी झुलस गए।  घटना के बाद पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में किरायेदार अजय चौबे और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts

गुजरात में भारी बारिश का कहर, 4 लोगों की मौत, 56 ट्रेनें रद्द की गईं

Awaaz India TV

प्रयागराज में कंप्टीशन एग्जाम की तैयारी कर रही छात्रा की कोचिंग सेंटर की छत से गिरकर हुई मौत

Awaaz India TV

बॉडीगार्ड ने दिव्यांग फैन के साथ किया बदसलूक, Nagarjuna ने मांगी माफ़ी।

Awaaz India TV

Sidharth Malhotra ​​ने कैप्टन Vikram Batra को उनकी 25वीं मृत्यु-तिथि पर दी श्रद्धांजलि।

Awaaz India TV

T Series के को-ऑनर Krishan Kumar के बेटी Tishaa Kumar का 21 साल की उम्र में हुआ निधन।

Awaaz India TV

नेपाल के काठमांडू में हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 5 लोगों की मौत।

Awaaz India TV

Leave a Comment