Awaaz India TV
Desh Ki Baat sports Top Headlines

Bronze Medal जितने के बाद Swapnil Kusale का OSD पोजीशन पर हुआ position, साथ ही मिलेंगे करोड़ रुपए

Paris Olympics 2024: महाराष्ट्र के स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक 2024 में  50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन वर्ग निशानेबाजी में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है।स्वप्नील ने इस प्रतियोगिता में कुल 451.4 अंक हासिल किये। वही कांस्य पदक जीतने वाले स्वप्निल कुसाले के लिए बाद एक और खुशखबरी प्राप्त हुई है। स्वप्निल कुसाले का मध्य रेलवे में OSD पोजीशन पर प्रमोशन हुआ है। वही मुख्यमंत्री ने एक करोड़ पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।

महाराष्ट्र सरकार ने एलान किया है कि कांस्य पदक जीतने के लिए स्वप्निल कुसाले को 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बजायदा ऐलान किया है । गौर तलब है कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में पहला ओलंपिक कांस्य पदक जीता, जिससे पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या तीन हो गई। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा है कि स्वप्निल के भारत वापसी पर, स्वप्निल कुसाले को पुरस्कृत किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि कोल्हापुर के रहने वाले स्वप्निल कुसाले को सरकार की तरफ से जो मदद मिलनी चाहिए वह जरूर मिलेगी।

बता दे की, स्वप्निल कुसाले का जन्म 6 अगस्त 1995 को पुणे में हुआ। पेरिस 2024 में ओलंपिक में पदार्पण किया। उन्होंने इजिप्ट के काइरो में 2022 विश्व चैम्पियनशिप में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल करके अपना कोटा स्थान अर्जित किया।2023 में आयोजित हांग्जो 2022 एशियाई खेलों में, कुसाले ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। कुसाले ने बाकू, अजरबैजान में 2023 विश्व कप में तीन बार पदक विजेता थे, उन्होंने एक स्वर्ण और दो रजत पदक अर्जित किए।

Related posts

केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman के Budget पर Ajay Rai की प्रतिक्रिया ।

Awaaz India TV

Leader Of Opposition Rahul Gandhi : Rahul Gandhi बनें लोकसभा में विपक्ष के नेता–कांग्रेसी Rahul को मनाने में जुटे

Awaaz India TV

 बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को झूठ बोलने की लत है- सुप्रिया श्रीनेत।

Awaaz India TV

राष्ट्रीय हिंदू वीर सेना के सदस्य सत्यम पंडित के चेतावनी वाले वीडियो पर UP गाजियाबाद पुलिस ने दर्ज की FIR ।

Awaaz India TV

Maharashtra: सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार बारामती के मंदिर में मिले, एक-दूसरे को गले लगाया

Awaaz India TV

श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ ने ओपनिंग डे कमाई में ‘पठान’ और ‘कल्कि’ को पछाड़ा

Awaaz India TV

Leave a Comment