Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ ने ओपनिंग डे कमाई में ‘पठान’ और ‘कल्कि’ को पछाड़ा

Stree 2 Opening Day Collection: 15 अगस्त को रिलीज श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव-स्टारर ‘स्त्री 2’ का मुकाबला जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ और अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ से था। तीनों फिल्में एकसाथ सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थीं। इस ज़ोरदार टकराव के बावजूद इस हॉरर-कॉमेडी ने सभी भविष्यवाणियों को धता बताते हुए बॉक्स ऑफ़िस पर एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। इस फिल्म ने पहले दिन की कमाई में पिछली बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म ने स्पेशल प्रीव्यू डे और ओपनिंग डे दोनों दिन कुल मिलाकर 64.8 करोड़ रुपये कमाए हैं। बुधवार रात यानी स्पेशल प्रीव्यू डे को फिल्म ने 9.4 करोड़ रुपये और फर्स्ट डे यानी गुरुवार को 55.4 करोड़ रुपये कमाए। ‘स्त्री 2’ के मुकाबले ‘वेदा’ और ‘खेल खेल में ‘ का फर्स्ट डे कलेक्शन क्रमशः रु. 6.3 करोड़ और रु. 5.5 करोड़ ही रहा जो काफी कम है।

इसी के चलते ‘स्त्री 2’ 2024 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। ‘स्त्री2’ के पहले दिन का कारोबार ‘पठान’ (रु.55 करोड़), ‘एनिमल’ (रु. 54.75 करोड़), ‘केजीएफ2’ हिंदी (रु.53.95 करोड़) और ‘वॉर’ (रु.51.60 करोड़) से कहीं आगे है। बेशक ‘स्त्री2’ ने हॉरर-कॉमेडी जेनर की फिल्मों के लिए नए मानक स्थापित किए हैं‌।

Related posts

Dombivli के 30×30 फीट अवैध hoarding को KDMC ने गिरवाया । 

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र लोकसभा सीट के उम्मीदवार।

Awaaz India TV

महाराष्ट्र MLC चुनाव में Ajit Pwar को मिली खुशखबरी, पार्टी के दोनों उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत।

Awaaz India TV

Aditya Thackeray ने तटीय सड़क के भू-दृश्यीकरण के बारे में नगर निगम आयुक्त Bhushan Gagrani नी को लिखा पत्र ।

Awaaz India TV

Dehli लोकसभा सदन में Rahul Gandhi ने सुनाई “कुरुक्षेत्र युद्ध” और “चक्रव्यूह” की कहानी।

Awaaz India TV

Rashmika Mandanna ने अपने पालतू कुत्ते Maxi की मौत के बाद पोस्ट शेयर कर किया दुख व्यक्त

Awaaz India TV

Leave a Comment