Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

रोटी बेलती नज़र आई Priyanka Chopra की बेटी Malti ।

Priyanka Chopra Post: प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी बेटी मालती की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके चाहने वाले लाइक्स भी बहुत देते हैं। जैसे कि कुछ समय पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें ढाई साल की मालती कोई गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रही थी। ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। आजकल अपनी आगामी फिल्म ‘ब्लफ’ की शूटिंग के चलते प्रियंका चोपड़ा ऑस्ट्रेलिया में हैं। वहां मां मधु चोपड़ा और ढाई साल की बेटी मालती मैरी भी उनके साथ हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

शूटिंग के बाद खाली समय में मां और मालती के साथ बिताए क्षणों को यादगार बनाने की खातिर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोग्राफ्स शेयर किए हैं। इनमें से एक फोटो में प्रियंका की बेटी मालती रोटी बेलने की कोशिश करती नजर आ रही है। प्रियंका ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, एम रोटी बनाते हुए। इस तस्वीर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही कुछ अन्य तस्वीरों में प्रियंका ने शूटिंग के कुछ बिहाइंड द सीन मोमेंट्स और मां को इंडियन खाना बनाते हुए दिखाया है।

बता दें कि प्रियंका और निक की बेटी मालती का जन्म सरोगेसी से 15 जनवरी, 2022 को हुआ था। वो प्री मैच्योर बेबी है। यानी मालती का जन्म समय से पहले ही हो गया था। इस कारण वो कुछ कमजोर भी थी। इसलिए वो करीब तीन महीने तक NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में रखी गई थी।

Related posts

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से जया बच्चन की तीखी नोंकझोंक, विपक्ष ने किया हंगामा

Awaaz India TV

मुझे गन प्वाइंट पर किडनैप करने की कोशिश की गई–पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने रो-रोकर सुनाई आपबीती

Awaaz India TV

T20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले पहले भारतीय All-Rounder बने Hardik Pandya।

Awaaz India TV

Sachin Tendulkar Guard Dead : Service Gun से ली खुदकी जान ।

Awaaz India TV

CAA Notification: देशभर में लागू हुआ CAA, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

Awaaz India TV

Kareena Kapoor Khan : HighCourt मिला लीगल नोटिस।

Awaaz India TV

Leave a Comment