Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Mumbai में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी; महाराष्ट्र के 6 जिलों में रेड अलर्ट!

Mumbai Rains:  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। आज (19 जुलाई 2024) तो सुबह से ही मूसलाधार बारिश जारी है। दक्षिण मुंबई में  123 मिमी, मध्य मुंबई में 119 मिमी और वडाला में 114 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया

&

;

सुबह हाई टाइड के चलते मुंबईकरों की हालत और खराब हो गई। इससे निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। गांधी मार्केट, दादर, हिंदमाता, परेल, अंधेरी सबवे और सायन में कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली। मौसम विभाग ने मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में आज दिन भर बरसात होने की चेतावनी जारी की है। आज शाम 4.48 बजे लगभग 2.22 मीटर का लो टाइड आने की भी संभावना है। साथ ही 16.7 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।


भारी बारिश की वजह से आज सुबह से ही अंधेरी सबवे पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। ट्रैफिक को एसवी रोड से गोखले ब्रिज की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। चूनाभट्टी में रेल पटरियों पर पानी भर जाने के कारण हार्बर लाइन पर रेल सेवाएं प्रभावित हुईं, जबकि मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर ट्रेन इंजन में तकनीकी खराबी के कारण देरी हुई। पश्चिम रेलवे की उपनगरीय रेलगाड़ियां भी कम से कम 15 से 20 मिनट देरी से चल रही हैं। हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के जिन 6 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है वे जिले हैं रत्नागिरी, सतारा, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और गोंदिया, जिनके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यह औसतन 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Related posts

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, किया 30 लाख नौकरी देने और पेपर लीक रोकने के लिए क़ानून लाने का किया वादा

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : Shekhar Suman जुड़े BJP संग।

Awaaz India TV

जो बंगलादेश में हो रहा है, भारत में भी हो सकता है– कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर भड़की बीजेपी

Awaaz India TV

महायुति से मोहभंग के बाद Raj Thackeray ने किया पहले दो विधानसभा उम्मीदवारों की घोषणा ।

Awaaz India TV

Bikaner electricity department office: पुलिस की मौजूदगी में भी बीकानेर के बिजली विभाग के कार्यालय में मारपीट

Awaaz India TV

CM Kejriwal के खिलाफ ED ने दाखिल किये चार्जशीट पर Sandip Pathak का बयान…

Awaaz India TV

Leave a Comment