Awaaz India TV
Desh Ki Baat Entertainment Junction Top Headlines

शेख मुजीब पर फिल्म बनाने वाले प्रोड्यूसर और उनके एक्टर बेटे की हत्या

Bangladesh Tragedy: एक चौंकाने वाली घटना में, बांग्लादेश में एक फिल्म निर्माता और उसके अभिनेता बेटे को बंगला देश में हिंसक भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। ख़बर के अनुसार, निर्माता सलीम खान और उनके अभिनेता बेटे शांतो ख़ान अपने इलाके से भागने की कोशिश कर रहे थे तभी बलिया यूनियन के फोर्काबाद बाज़ार में उनका सामना एक उग्र भीड़ से हुआ। पिता और पुत्र ने भीड़ को रोकने और खुद को बचाने के लिए अपनी पिस्तौल से गोलियां चलाईं, लेकिन बाद में और लोगों ने उन दोनों को घेरकर बुरी तरह पीटा जिससे उनकी मौत हो गई। शापला मीडिया के मालिक सलीम ने ‘शहंशाह’ और ‘बिद्रोही’ जैसी सहित कई लोकप्रिय फ़िल्में बनाई हैं। वे अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी थे। उन्होंने शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान पर ‘बंगबंधु’ नामक एक बायोपिक का निर्माण किया था ।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शेख मुजीबुर रहमान के बचपन और युवावस्था पर आधारित सलीम की फिल्म ‘तुंगी परार मिया भाई’ ने उनके बेटे शांतो खान के एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई थी। बाद में उन्होंने अपने पिता के प्रोडक्शन बैनर के तहत कई अन्य फिल्मों में अभिनय किया। यह पहली बार है जब सिल्वर स्क्रीन पर बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान का किरदार निभाने वाले किसी अभिनेता की देश में हत्या की गई है।
इस बीच, कई बंगाली अभिनेताओं ने बांग्लादेश में हो रही घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। टॉलीवुड अभिनेता जीत ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “इस कठिन समय में मेरी प्रार्थना बांग्लादेश के लोगों के लिए है… ऐसे दुखद दृश्य देखना दिल दहला देने वाला है। मुझे उम्मीद है कि यह कठिन समय जल्द ही बीत जाएगा।”

Related posts

Pakistani मंत्री ने Imran Khan की जेल को बताया उनकी ‘ससुराल’, कहा- ऐश कर रहे पूर्व PM

Awaaz India TV

MSCB Bank Scam : सुनेत्रा पवार को मिला क्लीनचिट, आनंद दुबे ने कही यह बात।  

Awaaz India TV

‘Taarak Mehta Ka Oltah Chashmah’ : एक्टर गुरुचरण सिंह हुए गुमशुदा।

Awaaz India TV

Hubballi Murder Case : Congress Councillor के बेटी की हुई चाकू मारकर हत्या।  

Awaaz India TV

नोबेल प्राइज वालों ने शेयर किया, ‘जन गण मन…’ रवींद्रनाथ टैगोर की अंग्रेजी हैंडराइटिंग में

Awaaz India TV

Viral Video: शराब छोड़ने गए व्यक्ति को कुछ इस अंदाज़ में बाबा ने दिया आशीर्वाद।

Awaaz India TV

Leave a Comment