Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti sports Top Headlines

विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के बाद कांग्रेस नेताओं के की न्याय की मांग।

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट के फाइनल से डिसक्वालीफाई होने के बाद जनता में काफी मायूसी छाई हुई है। भारतवासियों का एक और मेडल पाने का सपना चकनाचूर हो चुका है। विनेश फोगाट ने 50 किग्रा वर्ग के स्पर्धा में चार बार के विश्व चैंपियन और मौजूदा स्वर्ण पदक विजेता जापान की यूई सुसाकी को हराकर शानदार जीत हासिल करने के कुछ ही घंटों बाद यूक्रेन की ओक्साना लिवाच पर 7-5 से जीत के साथ ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था लेकिन अब वह पेरिस ओलिंपिक फाइनल का हिस्सा नहीं रही।

विनेश फोगाट के फाइनल से डिसक्वालीफाई होने के बाद कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें सहानुभूति देते हुए ट्वीट किये है। वही कांग्रेस rashtriya अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने न्याय की मांग की है।  मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट के जरिये विनेश फोगाट को सहानुभूति भी दी है। मल्लिकार्जुन ने जारी किये पोस्ट में लिखा,


” भारत की शान विनेश फोगाट ने विश्व चैंपियन को हराया लेकिन तकनीकी कारणों से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है।वह बहुत कुछ झेल चुकी है. न्याय के लिए फुटपाथ पर विरोध प्रदर्शन से लेकर ओलंपिक के शिखर मंच तक पहुंचने तक। वह जिस दौर से गुजर रही होगी वह बेहद दुखद है।सरकार को अपील करने के लिए सभी प्रयास करने चाहिए @iocmediaऔर हमारे चैंपियन को न्याय प्रदान करें। हम लोग आपके साथ हैं @फोगट_विनेश और हमारी प्रार्थना आपके साथ हैं। आपका साहस सदैव प्रेरणादायक है।हमें विश्वास है कि आप अधिक दृढ़ संकल्प के साथ रिंग में वापसी करेंगे।”

वही राहुल गांधी ने ही जारी किये ट्वीट में लिखा, “विश्व विजेता पहलवानों को हरा कर फाइनल में पहुंची भारत की शान विनेश फोगाट का तकनीकी आधार पर अयोग्य घोषित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय ओलंपिक संघ इस निर्णय को मजबूती से चैलेंज कर देश की बेटी को न्याय दिलाएगा।विनेश हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं, हमें पूरा भरोसा है कि वह अखाड़े में और अधिक मजबूती से वापसी करेंगी।आपने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है विनेश। आज भी पूरा देश आपकी ताक़त बनकर आपके साथ खड़ा है।”

Related posts

यूपीएस पेंशन योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना महाराष्ट्र, लाभ मिलेगा 16 लाख कर्मचारियों को

Awaaz India TV

Virat Kohli की 10वीं क्लास की Marksheet वायरल, मैथ्स में था हाथ तंग!

Awaaz India TV

“Munjya” Teaser : डर भी जिससे दर जाए , आरहा है Munjya।

Awaaz India TV

‘…पद के अनुरूप नहीं था’, PM मोदी के बयान को लेकर शरद पवार गुट के नेता Jitendra Awhad ने साधा निशाना

Awaaz India TV

बदलापुर स्कूल बलात्कार मामले के बाद महाराष्ट्र में हफ्ते भर में बढे बलात्कार के मामले।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: Modi की जीत, ‘गोदी मीडिया’ की कल्पना – Rahul Gandhi।

Awaaz India TV

Leave a Comment