Awaaz India TV
Top Headlines

जापान में भूकंप के तेज झटके, सुनामी का खतरा

Japan Earthquake: पश्चिमी जापान में आज, गुरुवार को 7.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से हुए नुकसान के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अलबत्ता प्रभावित इलाकों में सुनामी का खतरा मंडराने लगा है। ख़बर के मुताबिक पश्चिमी जापान में आज 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने से दक्षिण-पश्चिमी द्वीप क्यूशू और शिकोकू क्षेत्र में देखने को मिला। भूकंप का केंद्र जापान के क्यूशू शहर में जमीन से करीब 8.8 किलोमीटर की गहराई में था।

इसके बाद मियाजाकी, कोच्चि, ओइता, कागोशिमा और एहिमे प्रान्तों के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्यूशू के मियाजाकी प्रान्त में 20 सेंटीमीटर ऊंची लहरें पहले ही देखी जा चुकी हैं‌। जापान मौसम विज्ञान केंद्र ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। बता दें कि इससे पहले जनवरी और उसके बाद जून महीने में जापान के उत्तर-मध्य क्षेत्र इशिकावा में तेज भूकंप आया था। हालांकि इन दोनों ही आपदाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली थी।

Related posts

Amit Shah ने की सभी भारतवासियों से “हर घर तिरंगा” अभियान में भाग लेने की अपील

Awaaz India TV

यूपी के कानपुर में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला मौलाना फरार

Awaaz India TV

Rahul Gandhi ने तेलंगाना में “फसल ऋण माफी योजना” 2024 के दूसरे चरण के शुभारंभ पर बधाई दी।

Awaaz India TV

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने भी किया झंडावंदन, मल्लिकार्जुन खड़गे ने आपसी भाईचारे की वकालत की

Awaaz India TV

Modi Hollow Promises :Modi का तीन करोड़ घर देने का वादा खोखला है–खडगे।

Awaaz India TV

विरार में कोचिंग सेंटर के टीचर को भीड़ ने जमकर पीटा, नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप

Awaaz India TV

Leave a Comment