Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

वक्फ बोर्ड बिल पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया कहा, मैं इस बिल का विरोध करता हूं”।

Waqf Amendment Bill: वक्फ बोर्ड बिल मामले पर दिग्गज नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। बसपा प्रमुख मायावती ने X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए यूपी सरकार द्वारा मस्जिद, मदरसा, वक्फ आदि मामलों में जबरदस्ती की दखलंदाजी, मंदिर-मस्जिद, जाति, धर्म व साम्प्रदायिक उन्माद आदि की आड़ में कांग्रेस व भाजपा की राजनीति और संसद में पेश वक्फ (संशोधन) विधेयक पर बात की। वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

सपा सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को लेकर कहा, जो बिल पेश किया जा रहा है वो बहुत ही सोची समझी राजनीति के तहत हो रहा है। अध्यक्ष महोदय, मैंने लॉबी में सुना कि आपके कुछ अधिकार भी छीने जा रहे हैं और हमें आपके लिए लड़ना होगा. मैं इस बिल का विरोध करता हूं”।


इसी के साथ अखिलेश यादव ने अपने X अकाउंट पर ट्वीट पोस्ट करते हुए कहा, “‘वक़्फ़ बोर्ड’ का ये सब संशोधन भी बस एक बहाना है। रक्षा, रेल, नजूल लैंड की तरह जमीन बेचना निशाना है। वक़्फ़ बोर्ड की ज़मीनें, डिफेंस लैंड, रेल लैंड, नजूल लैंड के बाद ‘भाजपाइयों के लाभार्थ योजना’ की श्रृंखला की एक और कड़ी मात्र हैं। भाजपा क्यों नहीं खुलकर लिख देती : ‘भाजपाई-हित में जारी’। इस बात की लिखकर गारंटी दी जाए कि वक़्फ़ बोर्ड की ज़मीनें बेची नहीं जाएंगी।भाजपा रियल स्टेट कंपनी की तरह काम कर रही है। उसे अपने नाम में ‘जनता’ के स्थान पर ‘ज़मीन’ लिखकर नया नामकरण कर देना चाहिए : भारतीय ज़मीन पार्टी”

Related posts

International Yoga Day : दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति Swami Shivanand, निर्देशक Subhash Ghai शामिल हुए, International Yoga Day कार्यक्रम में

Awaaz India TV

Heat Wave Struggle : भीषण गर्मी में एक-एक पैसेंजर को तरसते कोलकाता के हाथ-रिक्शा वाले

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : सुषमा अंधारे Helicopter crashed।

Awaaz India TV

Upcoming Bollywood Film :Bollywood का धंधा मंदा, फिल्मवाले टेंशन में।

Awaaz India TV

IPL 2024 : धोनी बने Broke-Up का कारण।  

Awaaz India TV

Rashmika Mandanna ने अपने पालतू कुत्ते Maxi की मौत के बाद पोस्ट शेयर कर किया दुख व्यक्त

Awaaz India TV

Leave a Comment