Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

शिंदे सरकार के कुछ अहम फैसले, रक्षा बंधन से पहले मिलेगी ‘माझी लाडकी बहीण योजना’ की दो किश्तें

Majhi Ladki Bahin Yojana: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में बुधवार को हुई महाराष्ट्र राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें प्रमुख है मुख्यमंत्री ‘माझी लाडकी बहीण योजना’ के तहत सरकार का रक्षाबंधन के त्योहार से पहले ही बहनों के बैंक खाते में पैसा भेजने का निर्णय, जिसके अंतर्गत 17 अगस्त को सरकार पहली दो किश्तें यानी 3 हज़ार रुपए एक साथ जारी करके बहनों को डबल खुशी देने वाली है। इसके अलावा अन्य फैसलों के डिटेल्स पर एक नजर —
*9 अगस्त से प्रदेश में बड़े पैमाने पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। ढाई करोड़ घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा। विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

*किसान आत्महत्या वाले जिलों में बड़े पैमाने पर सिंचाई के लिए महत्वाकांक्षी वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ परियोजना को मंजूरी, चार लाख हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा।*अब प्रोजेक्ट प्रभावित लोगों को मिलेंगे फ्लैट, नीति का अनुमोदन।

*छोटे शहरों में बुनियादी सुविधाओं में आएगी तेजी, इसके लिए ऋण जुटाने की मिली मंजूरी।

*आदिवासी संभाग में प्राथमिक शिक्षकों के लिए शिक्षा योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए इसकी अवधि दो वर्ष बढ़ाई गई।

*अनुसूचित जाति जनजाति का जाति, वैधता प्रमाण पत्र प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयां दूर होंगी। इसके लिए अधिनियम में संशोधन का निर्णय लिया गया।

*राज्य में बिना अनुमति पेड़ काटने पर 50 हजार रुपए जुर्माना।

* महाराष्ट्र लॉजिस्टिक्स नीति लागू करेगा। पाच साल में तीस हजार करोड़ की आय होगी।

*कागल में आयुर्वेद महाविद्यालय, अजरा तहसील में योग और प्राकृतिक चिकित्सा कॉलेज को मंजूरी।

*सेवानिवृत्ति के बाद न्यायाधीश, मुख्य न्यायाधीश के लिए हाउस वर्कर, ड्राइवर सेवा को मंजूरी।

*सेना कल्याण शैक्षणिक संस्थान और राधा कल्याणदास दरयानानी चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए स्टांप शुल्क में 100 प्रतिशत छूट।

*जुन्नर की श्री कुकडेश्वर आदिवासी हिरदा औद्योगिक सहकारी समिति को वित्तीय सहायता।

*अल्पसंख्यक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना को मंजूरी।

Related posts

Lok Sabha Election 2024 : Amitabh Bachchan के डायलॉग से चुनाव में पंगाl

Awaaz India TV

Dharavi में हिंदू कार्यकर्ता Arvind Vaishya की हत्या के बाद शव यात्रा में पथराव को पुलिस ने किया काबू।

Awaaz India TV

Rahul Gandhi के हाथरस दौरे पर केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh का बड़ा बयान कहा,  हाथरस दौरा एक राजनीतिक दौरा था।

Awaaz India TV

कटुए, बांग्लादेशी लोगों को चेतावनी देने वाले राष्ट्रीय हिंदू वीर सेना के सत्यम पंडित को किया गिरफ्तार।

Awaaz India TV

झूठा निकला झांसी में गैंगरेप का केस, बुआ-भतीजी ने विरोधियों को फंसाकर लूटने के लिए गढ़ी थी झूठी कहानी

Awaaz India TV

Chandigarh Toy Train Accident: टॉय ट्रेन पलटने से 11 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत।

Awaaz India TV

Leave a Comment