Awaaz India TV
Neeti Rajneeti sports Top Headlines

नीरज चोपड़ा की जीत पर नेताओं ने पोस्ट के जरिये दी बधाई।

Paris Olympics 2024: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलिंपिक में भारत के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया है। नीरज ने 89.45 मीटर का भाला फेंक जित हासिल कर दूसरा स्थान पाया है। वही पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर स्कोर के साथ ओलिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया है। और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।

नीरज चोपड़ा की जीत से भारत में उत्सव माहोल छाया हुआ है। वही नीरज के इस जित पर राजनीती के दिज्जत नेताओं ने उन्हें अभिनन्द करते हुए अपने X अकाउंट पर पोस्ट जारी किये है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जारी किये हुए पोस्ट में लिखा, “नीरज, तुम एक अद्भुत एथलीट हो।#ParisOlympics2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद आपके रजत पदक पर बधाई।आपने भारत को एक बार फिर बेहद गौरवान्वित किया है”

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जून खड़गे ने जारी किये पोस्ट में लिखा, “एक बार चैंपियन, हमेशा चैंपियन! बहुत-बहुत बधाई, @नीरज_चोपड़ा1 आपकी अभूतपूर्व उपलब्धि पर! #पेरिस2024 #ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतना आपके समर्पण, कड़ी मेहनत और अटूट जुनून का प्रमाण है। आपने एक बार फिर भारत को गौरवान्वित किया है! आपके उल्लेखनीय 89.45 मीटर थ्रो ने न केवल आपको पोडियम स्थान दिलाया, बल्कि पूरे देश को प्रेरित भी किया। चमकते रहें और नई ऊंचाइयों को छूते रहें। आपकी सफलता के लिए शुभकामनाएँ!”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किये पोस्ट में लिखा, “नीरज चोपड़ा उत्कृष्ट व्यक्तित्व के धनी हैं! उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है। भारत इस बात से खुश है कि वह एक और ओलंपिक सफलता के साथ वापस आये। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई. वह अनगिनत आगामी एथलीटों को अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे”

 

Related posts

इंसानियत शर्मसार, राजस्थान में दलित महिला को खुलेआम पीटा एक दबंग ने

Awaaz India TV

Bangladesh में तख्तापलट, PM Sheikh Hasina देश छोड़कर भागीं

Awaaz India TV

JCB Driver Trapped Under Soil :JCB चालक को बचाने के लिए NDRF ने बचाव अभियान किया शुरू।

Awaaz India TV

Hardik Pandya Banned: Hardik Pandya को Slow Over Rate की वजह से लगा झटका।

Awaaz India TV

Kitchen Spices Hacks : घर बैठे करें मसालों की जांच, संपूर्ण गाइडेंस

Awaaz India TV

Olympics में Bronze Medal जीतने पर Mallikarjun Kharge ने Swapnil Kusale को दी बधाई

Awaaz India TV

Leave a Comment