Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

इंसानियत शर्मसार, राजस्थान में दलित महिला को खुलेआम पीटा एक दबंग ने

Dalit Woman Beaten In Rajasthan: राजस्थान के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें गांव का एक दबंग खुलेआम एक दलित महिला को बड़ी बेरहमी से पीट रहा है! उसे न समाज का डर है ,न कानून का! जी हां, जोधपुर जिले के झंवर थाना क्षेत्र में आने वाले लुणावास गांव में एक पीड़ित दलित महिला ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

सूत्रों के अनुसार लुणावास खारा गांव निवासी रेशमी देवी पत्नी मांगीलाल मेघवाल ने शनिवार को पुलिस को बताया कि उसके घर के पास ही उसका खेत है। शनिवार दोपहर 3 बजे गांव में रहने वाला दुर्गसिंह बिना अनुमति के अपना ट्रैक्टर पीड़िता के खेत में लाकर खेत जोतने लगा। पीड़िता, उसकी बहू व पोता-पोती ने उसे खेत जोतने से मना किया तो  दुर्गसिंह आगबबूला हो गया। अचानक उसने ट्रैक्टर में पड़ी एक रॉड से उस पर हमला कर दिया। इससे उस महिला को काफी चोटें आईं।

पीड़िता के साथ हुई मारपीट का पूरा वीडियो घटना स्थल पर मौजूद उस महिला की पोती ने बना लिया और पुलिस को सौंपा। इसमें आरोपी और उसका ट्रैक्टर खेत में नजर आ रहा है। आरोपी पीड़िता को किसी राड से बुरी तरह से पीट रहा है और  मारपीट से बचने के लिए पीड़िता भागती हुई नजर आ रही है लेकिन आरोपी उसका पीछा कर रहा है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

खलनायकी की दुनिया के बेताज बादशाह Amjad Khan की Death Anniversary, आज भी मशहूर ऐसे कुछ Iconic Dialogues।

Awaaz India TV

MSCB Scam: प्रवर्तन निदेशालय ने शरद पवार के पोते रोहित पवार की चीनी मिल को किया कुर्क

Awaaz India TV

Gujarat: गुजरात में में सामने आया सामूहिक खुदकुशी का मामला, पत्नी और बच्चे को जहर देने के बाद पति ने लगाई फांसी

Awaaz India TV

संसद में Media कर्मियों पर पाबंदी पर पत्रकारों का विरोध, सामने आई Supriya Shrinate की प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

सिंधुदुर्ग किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना।

Awaaz India TV

पुरानी निजी रंजिश के चलते नाबालिग युवक पर किया जानलेवा हमला

Awaaz India TV

Leave a Comment