Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

17 महीने बाद मनीष सिसोदिया को जमानत मिली, अब अरविंद केजरीवाल का नंबर कब?

Manish Sisodia Bail Granted: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आखिर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर मिल गई। सिसोदिया, जिन्हें शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामलों में 17 महीने से जेल में रखा गया था। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन की बेंच ने सुनाया है।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि मनीष सिसोदिया को बिना सजा के इतने लंबे समय तक जेल में रखना उचित नहीं है। कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि निचली अदालत ने ‘राइट टू स्पीडी ट्रायल’ यानी शीघ्र सुनवाई के अधिकार को अनदेखा किया है और मेरिट के आधार पर जमानत रद्द नहीं की थी। हालांकि, कोर्ट ने शर्त रखी है कि सिसोदिया को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा ताकि वे देश छोड़कर न जा सकें।

सुप्रीम कोर्ट का कहना है, पूरे मामले में 400 से ज्यादा गवाह और दस्तावेज पेश किए जा चुके हैं। इसलिए उन्हें और हिरासत में रखना उनके स्वतंत्रता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होगा। इसके लिए सिसोदिया को 10-10 लाख रुपए का बेल बांड भरना होगा। 17 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि बाबा साहब ने सपना देखा था कि कोई भी तानाशाही सरकार संविधान का बेजा इस्तेमाल नहीं करे। तानाशाही के खिलाफ संविधान बचाएगा, संविधान की ताकत की वजह से जल्दी ही अरविंद केजरीवाल जी भी बाहर आएंगे।

Related posts

Munawar Faruqui’s Fans Attack On UK Rider : राइडर ने बताया सच ।

Awaaz India TV

T20 World Cup 2024 :खिलाड़ियों की Final List , कप्तान बने रोहित शर्मा।

Awaaz India TV

यूपी के मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े महिला के गले से चैल खींचकर भागने वाला लुटेरा गिरफ्तार।

Awaaz India TV

Rowdy Rathore 2 : Producer ने किया बताया तैयार है फिल्म की SCRIPT ।

Awaaz India TV

Emotional Post : बेटे Abhishek के लिए पिता Amitabh Bachchan की Emotional Post।

Awaaz India TV

वसई माणिकपूर तलाव में मिला अज्ञात युवक का शव, रिश्तेदार को तलाश में जुटी पुलिस

Awaaz India TV

Leave a Comment