Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

ये देश किसी के बाप का नहीं —बंगलादेश में हिंदुओं ने विशाल रैली निकालकर जताया विरोध

Bangladesh Hindu Violence : शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद फैली हिंसा और अराजकता के बीच लाखों हिंदुओं ने ढाका में एकत्र होकर जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा- ‘यह देश किसी के बाप का नहीं है, इसके लिए हमने खून दिया है। जरूरत पड़ी तो फिर से खून देंगे, पर देश नहीं छोड़ेंगे.’ उन्होंने हिंदुओं पर हो रही हिंसा के दौरान मूकदर्शक बने रहने को लेकर सिविल सोसाइटी के सदस्यों पर नाराजगी जताई।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए एक मंत्रालय और अलपसंख्यक सुरक्षा आयोग की मांग रखी। साथ ही अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने और उसे लागू करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने संसद में 10 प्रतिशत सीटें अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित करने की मांग की है।

बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई ओइक्या परिषद के अनुसार शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद बांग्लादेश के 64 जिलों में से 52 जिलों में अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार की 205 घटनाएं हुई हैं। इस संगठन ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के नेता मोहम्मद यूनुस को एक खुला पत्र लिखकर इंसाफ की मांग की है।

Related posts

केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने पेश किये Budget से खुश नहीं BSP चीफ Mayawati।

Awaaz India TV

India vs England Live Score 5th Test: जेम्स एंडरसन के 700 विकेट, भारत ने पहली पारी में 477 रन बनाए

Awaaz India TV

ढोंगी तांत्रिक ने 12 साल की बच्ची को बनाया अपनी‌ हवस का शिकार, पुलिस ने धर दबोचा

Awaaz India TV

Mumbai Monsoon Report :दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय, Mumbai में हो सकती है ज़ोरदार बारिश

Awaaz India TV

T20 World Cup : मुंबई के डब्बावालों ने जर्सी पहनकर टीम इंडिया को दिया समर्थन ।

Awaaz India TV

कोलकाता में लेडी डॉक्टर का रेप और मर्डर वाले मामले में राहुल गांधी ने कानून व्यवस्था के लिए खड़ा किया सवाल।

Awaaz India TV

Leave a Comment