Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Vasai Murder Viral Video : दिन दहाड़े लोहे का पाना सिर में मारकर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या ।

Vasai Murder Viral Video : जाकिर मिस्त्री वसई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक सरफिरे ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के सिर और सीने पर लोहे के ब्लेड से हमला कर दिन दहाड़े बेरहमी से उसकी हत्या कर दी है। वहीं जब आरोपी युवती की हत्या कर रहा था तो कई लोग तमाशबीन बने रहे पर किसी ने मदत नहीं की। 20 साल की इस मृतक लड़की का नाम आरती यादव है। यह हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई है। वसई में हुई इस घटना का वीडियो फ़िलहाल काफी वायरल हो रहा है।

यह घटना वसई पूर्व के चिंचपाड़ा इलाके में हुई। आज सुबह दिन दहाड़े लोगों के भीड़ में प्रेमी ने लोहे का पाना निकाला और अपनी प्रेमिका के सिर पर कई बार हमला कर उसकी जान ले ली। हमले के बाद युवती खून से लथपथ सड़क पर पड़ी रही। वहीं, इस घटना के बाद आरोपी युवक चिल्लाता नजर आ रहा है कि ‘तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया?’ जिस वक्त आरोपी युवती की हत्या कर रहा था उस वक्त सड़क पर कई लोग मौजूद थे। लेकिन किसी ने लड़की का बचाव करने की हिम्मत नहीं की।

आरोपी मौके से न भागने के कारण उसे तुरंत हिरासत में लिया जा सकता है। हत्या करने वाले आरोपी का नाम रोहित यादव है। फिलहाल, वालीव पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है।

Related posts

Sachin Tendulkar Birthday : भारतीय क्रिकेट का जादूगर।

Awaaz India TV

Negative Impact of Films :  MP के सीरियल किलर को आजीवन कारावास।

Awaaz India TV

कोलकाता में लेडी डॉक्टर का रेप और मर्डर करने वाला पकड़ा गया, मौत की सजा देने की मांग

Awaaz India TV

Bollywood Top 10 : जाने OTT पर कोनसी 10 Movie कर रही है राज।  

Awaaz India TV

जयपुर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में छुड़ाया एक युवक को किडनैपर्स से!

Awaaz India TV

Shikhar Bank Scam :”ये सरासर झूठ है, मैंने शिखर बैंक क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती नहीं दी” Anna Hazare नाराज

Awaaz India TV

Leave a Comment