Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और बिघडती हालत पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया

Akhilesh Yadav on Bangladesh Crisis: हिंसा और अराजकता के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर बांग्लादेश छोड़ भाग जाने के बाद से बांग्लादेश की हालत अभी तक काफी ख़राब है।हिंसा, विवाद और हिन्दू मुस्लिम का एक दूसरे पर कर रहे दुष्कर्म के मामले दिनबदिन बढ़ते जा रहे है। वही बांग्लादेश के इन हिंसक माहौल को देख समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने X अकाउंट पर प्रतिक्रिया दी है।


जारी किये पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा, “कोई भी समुदाय चाहे वह बांग्लादेश का अलग नजरिया वाला बहुसंख्यक हो या हिंदू, सिख, बौद्ध या कोई अन्य धर्म-पंथ-मान्यता मानने वाला अल्पसंख्यक, कोई भी हिंसा का शिकार नहीं होना चाहिए। भारत सरकार द्वारा इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार की रक्षा के रूप में सख्ती से उठाया जाना चाहिए। ये हमारी प्रतिरक्षा और आंतरिक सुरक्षा का भी अति संवेदनशील विषय है।”

बता दे की, बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर शुरू हुई भीषण हिंसा और आगजनी के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 5 अगस्त को इस्तीफे देकर देश छोड़ा। सुबह प्रदर्शनकारियों ने राजधानी ढाका में उनके आवास पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन तब तक वे भाग चुकी थीं। शेख हसीना अपनी बहन शेख रेहाना के साथ हेलीकॉप्टर से भागकर भारत आई।

Related posts

Happy World Book Day : भारतीय लेखकों की कुछ पुस्तकें ।

Awaaz India TV

उत्तराखंड में कांवरियों के E-Rickshaw चालक संग मारपीट और तोड़फोड़ पर Supriya Shrinet की प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

PM Modi Azamgarh Visit: प्रधानमंत्री ने आजमगढ़ में 34,700 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Awaaz India TV

Patna, Bihar: Neil Nitin Mukesh परिवार संग पहुंचे महावीर मंदिर

Awaaz India TV

UP के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के Digital Attendance पर Mayawati ने कहा, “सरकार का नया कदम जो जल्दबाजी में थोप दिया गया है”।

Awaaz India TV

Father’s Day : Satish Kaushik की बेटी ने चाचा Anupam Kher को दीं “Father’s Day” की शुभकामनाएं

Awaaz India TV

Leave a Comment