Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

बिहार के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ मची, 7 लोगों की मौत, 16 घायल

Baba Siddhanath Temple Tragedy: बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में मची भगदड़ में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। कई लोगों को इलाज के लिए स्थानीय मखदुमपुर अस्पताल और जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सावन के महीने में बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए काफी संख्या में भीड़ होती है। चौथे श्रावणी सोमवार को देखते हुए रविवार की रात से ही जल चढ़ाने के लिए लोगों की भीड़ पहुंचने लगी थी।

जहानाबाद की जिला मजिस्ट्रेट अलंकृता पांडेय ने जानकारी दी है कि हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है। स्थिति अब नियंत्रण में है। पांडेय ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात साढ़े 11 बजे के आसपास हुई।अधिकारियों का कहना है कि मृतकों में ज्यादातर कांवड़िये शामिल हैं। बताया जाता है कि कांवड़ियों में किसी चीज को लेकर विवाद हो गया।

इसके बाद उनके बीच कहासुनी और हाथापाई हुई, जिससे मंदिर में भगदड़ मच गई। हालांकि एक चश्मदीद का यह भी कहना है कि फूल बेचने वालों की आपसी लड़ाई से भगदड़ मची। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस घटना पर शोक प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

Related posts

CAA India Live Updates: CAA लागू होने के बाद उत्तर पूर्व दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, अर्द्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च

Awaaz India TV

बिहार और आंध्र प्रदेश को अधिक बजट मिलने पर Aditya Thackeray ने खड़े किये सवाल।

Awaaz India TV

Delhi DTC Bus Accident : ओवर स्पीड के चलते आपस में भिड़ी दो DTC बस।

Awaaz India TV

Bombay High Court: महाराष्ट्र में 26/11 हमले की पीड़िता को ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत मिलेगा घर, एकनाथ शिंदे सरकार ने अदालत को दी जानकारी

Awaaz India TV

Noida सेक्टर 26 के मकान में Short Circuit की वजह से लगी भीषण आग।

Awaaz India TV

लाडली बहन योजना के तहत पैसे तो मिलेंगे लेकिन बहन को सुरक्षा कब मिलेगी ,ठाकरे गुट के महिला कार्यकर्ताओं ने उठाया सवाल।

Awaaz India TV

Leave a Comment