Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

“गलती हो गई…” जानिए अपनी किस गलती पर पछता रहे हैं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार

Maharashtra Politics: 2024 के लोकसभा चुनावों में बहन के खिलाफ पत्नी को मैदान में उतारने पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा,”मैं अपनी सभी बहनों से प्यार करता हूं। राजनीति को घर में घुसने नहीं देना चाहिए। मैंने अपनी चचेरी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ अपनी पत्नी सुनेत्रा को चुनावी मैदान में उतारकर गलती की। ऐसा नहीं होना चाहिए था। लेकिन एनसीपी के संसदीय बोर्ड ने फैसला ले लिया। अब मुझे लगता है कि यह गलत कदम था…!”

महाराष्ट्र में जल्दी ही विधानसभा चुनाव होने वाली है। चलते राजनीतिक सरगर्मी तेजी पर है।अजित पवार आजकल राज्यव्यापी ‘जन सम्मान यात्रा’ पर हैं और राज्य विधानसभा चुनावों से पहले अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत उपमुख्यमंत्री सरकार की ‘मुख्यमंत्री – माझी लाडकी बहीण योजना’ का प्रचार कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
गौरतलब है कि इस वर्ष की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनावों में सुनेत्रा पवार ने बारामती सीट से एनसीपी (सपा) सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सुनेत्रा बाद में राज्यसभा के लिए चुनी गईं।
पिछले साल जुलाई में अजित पवार और कई अन्य विधायक शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हो गए, जिसके कारण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के संस्थापक शरद पवार में विभाजन हो गया। बाद में चुनाव आयोग ने अजित के नेतृत्व वाले समूह को असली एनसीपी घोषित कर दिया।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अगले सप्ताह रक्षाबंधन पर अपनी चचेरी बहन से मिलने जाएंगे, राकांपा नेता ने कहा कि वह इस समय दौरे पर हैं और यदि वे और उनकी बहनें उस दिन एक स्थान पर होंगी तो वह निश्चित रूप से उनसे मिलेंगे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शरद पवार एक वरिष्ठ नेता और उनके परिवार के मुखिया हैं और वह उनकी किसी भी आलोचना का जवाब नहीं देंगे। सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना द्वारा शरद पवार को निशाना बनाए जाने पर राकांपा नेता ने कहा कि महायुति के सहयोगियों को भी समझना चाहिए कि वे क्या कह रहे हैं।

Related posts

Sushil Modi Death: Sushil Modi का हुआ निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

Awaaz India TV

Dombivli के 30×30 फीट अवैध hoarding को KDMC ने गिरवाया । 

Awaaz India TV

प्रदेश भर से आई 16 गोविंदा टीमों ने शानदार मानव मीनारें बनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया

Awaaz India TV

Lawrence Bishnoi Viral Video: Lawrence Bishnoi ने जेल से दी पाकिस्तानी गैंगस्टर को ईद की बधाई।

Awaaz India TV

New Delhi : प्रेम प्रकरण की बिच दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या।

Awaaz India TV

वधावन बंदरगाह के भूमि पूजन समारोह के विरोध में मछुआरों ने निकाली रैली, ‘गो बैक’ के नारे भी लगाए।

Awaaz India TV

Leave a Comment