Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म स्त्री 2′ के पोस्टर पर नकलचोरी का आरोप

Stree 2 Poster: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की आने वाली हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री 2’ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही इस फिल्म का पोस्टर आजकल बहुत चर्चा में है। इस पोस्टर को 2017 में रिलीज हुई मशहूर साइंस फिक्शन टेलीविज़न सीरीज़ ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 2’ के पोस्टर की हूबहू नकल बताया जा रहा है। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर लोग ‘स्त्री2’ के मेकर्स की खूब खिंचाई कर रहे हैं।

कोई लिख रहा है –‘स्ट्रेंजर थिंग्स 2’ के पोस्टर की ‘नकल’, तो किसी ने कमेंट किया–“प्रेरित या कॉपी किया गया?’ और किसी ने मजाक उड़ाया कि ‘बॉलीवुड में अब कुछ भी मौलिक नहीं है, यही कारण है कि बिजनेस में गिरावट आई है!’ एक ने तो हद ही कर दी और लिखा, ‘चेहरे कितनी लो क्वालिटी में हैं। कम से कम कॉपी तो सही से करना चाहिए।’

वैसे,’स्ट्रेंजर थिंग्स 2′ के पोस्टर की तरह, ‘स्त्री 2’ के पोस्टर में भी नीले और नारंगी रंग की पृष्ठभूमि है, जिसमें फिल्म का टाइटल लाल रंग में लिखा गया है। उसी अंग्रेजी फिल्म की तर्ज़ पर इसके पोस्टर में भी कलाकारों को पिरामिड के रूप में रखा गया है, राजकुमार राव सबसे ऊपर, श्रद्धा कपूर नीचे और बाकी कलाकार उनके आजू-बाजू हैं। कलाकारों के हाव-भाव भी पोस्टर पर ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 2’ के कलाकारों के हाव-भाव से मिलते-जुलते लग रहे हैं।

बता दें कि ‘स्त्री 2’ हिट हॉरर-कॉमेडी ‘ स्त्री’का सीक्वल है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा, इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की ‘वेदा’ और अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ से टकराने वाली है।

Related posts

Indigo Bomb Threat: Indigo की फ्लाइट में फिर बम की ख़बर, Mumbai में इमरजेंसी लैंडिंग।

Awaaz India TV

UP के गोंडा में पटरी से उतरे Dibrugarh Express के 10 डिब्बे, 4 की मौत और कई घायल

Awaaz India TV

Bombay Blast Case: गैंगस्टर Abu Salem को अपनी हत्या का डर, कोर्ट की शरण में।

Awaaz India TV

बढ़ते रेप केस को देख ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा खत, मामलों में 15 दिनों में सुनवाई की मांग की।

Awaaz India TV

Rahul Gandhi का फोटो मॉर्फ करने वाले आरोपी के खिलाफ Congress यूवक ने दर्ज करवाया मामला।

Awaaz India TV

Dombivli Boiler Blast Video : Dombivli के Factory में Boiler फटने से लगी आग।  

Awaaz India TV

Leave a Comment