Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

मुंबई में हिट एंड रन का एक और मामला, वर्सोवा बीच पर सो रहे शख्स को SUV ने रौंदा।

Versova Hit and Run:  मुंबई में हिट एंड रन की घटनाओं में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। हिट एंड रन का एक और मामला सामने आया है। मुंबई के वर्सोवा बीच पर सोमवार की रात सो रहे एक 36 वर्षीय रिक्शा चालक को एक jeep SUV ने कुचल दिया। जब के एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद फरार हुए मोटर चालक सहित दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है मृतक गणेश यादव एक रिक्शा चालक है। गणेश और उसका दोस्त बबलू श्रीवास्तव वर्सोवा बीच पर सोमवार रात सोने चले गए। तभी एक ग्रे रंग की SUV ने बीच पर सो रहे गणेश को कुचल दिया। गणेश के कुचले जाने की आवाज़ इतनी तेज़ थी कि पास में सो रहे बबलू की नींद खुल गई। प्रत्यक्षदर्शी बबलू ने पुलिस को बताया की वो घटना से बहुत घबरा गया था। हादसे के बाद SUV से दो लोग उतरे और गणेश को उठाने की कोशिश की लेकिन उसने कोई जवाब नही दिया। जिसके बाद वह गाड़ी से उतरे दोनो व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वर्सोवा पुलिस पहुंची और घायल गणेश को इलाज के लिए कूपर अस्पताल ले गई। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वर्सोवा पुलिस ने एसयूवी चालक निखिल जावले (उम्र 34) और उसके दोस्त शुभम डोंगरे (उम्र 33) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके रक्त के नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। गिरफ्तार करने के बाद दोनो को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहा कोर्ट ने दोनो को 5 दिनो के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

Related posts

मंदिर में लेटकर अश्लील हरकत कर रहा था,अब सलाखों के पीछे

Awaaz India TV

विनेश फोगाट के डिसक्वालिफाई होने के बाद बीजेपी को घेरते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पूछे सवाल।

Awaaz India TV

कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) कोई भी सीएम कैंडिडेट तो चुनें, बिना शर्त सपोर्ट करने को तैयार हूं — उद्धव ठाकरे

Awaaz India TV

Rajasthan:पूर्व कांग्रेस विधायक(Former Congress MLA) विवेक धाकड़ का निधन

Awaaz India TV

Pune Death Incident : 11 वर्षीय बच्चे की cricket खेलते समय हुई मौत।  

Awaaz India TV

दलित संगठन बीजेपी विधायक राजेश चौधरी के पुतले के बाद हापुड़ पुलिस एक बार फिर कंगना रनौत का पुतला लेकर भागी।

Awaaz India TV

Leave a Comment