Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने भी किया झंडावंदन, मल्लिकार्जुन खड़गे ने आपसी भाईचारे की वकालत की

Independence Day Celebrations: देश आज अपने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र भक्ति में डूबा हुआ है और कश्मीर से लेकर दिल्ली तक, हर तरफ जश्न का माहौल है। पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। 28 जुलाई को 112वीं ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी भारतीयों से स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया तो‌ दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्रियों, विपक्ष के नेताओं और राज्यों के अलग अलग मुख्यमंत्रियों ने भी ध्वजारोहण किया है।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया | इस अवसर पर उनके साथ उनके पुत्र एवं लोकसभा सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी, पुलिसकर्मी और कर्मचारी भी मौजूद थे।
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व के आदर्शों का उत्सव।”

             

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में AICC मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “यह चिंता की बात है कि संवैधानिक और स्वायत्त संस्थाओं को सरकार ने कठपुतली बना दिया है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था अनेकता में एकता बनी रहे। कुछ ताकतें देश पर अपने विचार ज़बरदस्ती थोप कर हमारे भाईचारे को समाप्त करने में लगी हैं। इसलिए जरूरी है कि हम सभी संविधान में दिए गए अभिव्यक्ति, जीवन, खान-पान, पहनावे, पूजा-पद्धति और किसी भी हिस्से में आने-जाने की आज़ादी के प्रति सजग रहें।”

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मैं इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूं। आजादी हमें अंग्रेजों ने चांदी की थाली में रखकर नहीं दी थी, इसके लिए हजारों क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।”

Related posts

Vasai Murder Viral Video : दिन दहाड़े लोहे का पाना सिर में मारकर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या ।

Awaaz India TV

Viral Video : Alia Bhatt का Deepfake Video हुआ वायरल।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result :BSP की हार का जिम्मेदार मुस्लिम समाज-Mayawati।

Awaaz India TV

Farmer Protest 2.0: 6 मार्च को दिल्ली कूच करेंगे किसान, 10 मार्च को देशव्यापी रेल रोको का आह्वान

Awaaz India TV

श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म स्त्री 2′ के पोस्टर पर नकलचोरी का आरोप

Awaaz India TV

Virat Kohli की 10वीं क्लास की Marksheet वायरल, मैथ्स में था हाथ तंग!

Awaaz India TV

Leave a Comment