Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Navi Mumbai में चार मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत, CM Eknath Shinde ने हादसे के जानकारी ली।

Navi Mumbai building collapses: नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर इलाके में शनिवार तड़के एक चार मंजिला आवासीय इमारत ढह गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मलबे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। यह घटना शाहबाज गांव में सुबह 4.10 बजे घटी। अधिकारियों ने कहा कि दो लोगों को बचा लिया गया, जबकि तीन अन्य लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है, जिनके मलबे में फंसे होने की आशंका है।

आज सुबह बेलापुर के सेक्टर 19 के शहबाज गांव में इमारत ढहने की घटना पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एकनाथ संभाजी शिंदे ने नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त से चर्चा की और जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि भवन दुर्घटना में आपदा पीड़ितों को सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध करायी जाय।


मुख्यमंत्री श्री शिंदे फिलहाल नीति आयोग की बैठक के लिए दिल्ली में हैं। बैठक में जाने से पहले उन्होंने मनपा आयुक्त कैलास शिंदे से फोन पर चर्चा की और इमारत हादसे के बारे में जानकारी ली। बिल्डिंग हादसे के बाद प्रशासन की ओर से तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इन सभी आपदा पीड़ितों को तत्काल उपचार, स्वास्थ्य सुविधाएं, भोजन, पानी, कपड़े, अस्थायी आश्रय आदि सभी आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने दी है।

Related posts

‘हम सभी नागरिक हैं’,PM मोदी के मुस्लिम घुसपैठियों वाले बयान को लेकर प्रकाश आंबेडकर ने साधा निशाना

Awaaz India TV

Chocolate चबाते ही महिला के होश उड़े, Chocolate से निकले चार दांत।

Awaaz India TV

NCP और Shiv Sena शिंदे गुट को लगा बड़ा झटका, अपात्रता को लेकर सुनवाई एक साथ होगी ।

Awaaz India TV

IND VS IRE T20 World Cup 2024 : Ireland को 8 विकेट से हराकर India की शानदार जीत।

Awaaz India TV

Meerut Murder Viral Video: मेरठ में बच्चों के सामने पिता को गोली मारी, Video Viral

Awaaz India TV

Maharashtra: सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार बारामती के मंदिर में मिले, एक-दूसरे को गले लगाया

Awaaz India TV

Leave a Comment