Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

महिला ने शेयर की थी लाइव लोकेशन, पुलिस जा पहुंची उसकी लाश तक

Justice For Lalita: एक महिला द्वारा अपनी हत्या से कुछ मिनट पहले अपनी दोस्त को साझा की गई लाइव लोकेशन से पुलिस ने उसकी लाश का पता लगा लिया। उस महिला को उसके पति ने क़त्ल कर, रामनगर जिले के मगदी पुलिस स्टेशन की सीमा में एक जंगल में एक खाई के अंदर दफना दिया था।

मदनायकनहल्ली की रहने वाली 32 वर्षीय ब्यूटीशियन ललिता उर्फ दिव्या की हत्या उसके अलग हो चुके नशेड़ी पति उमेश ने की थी, जो एक ट्रैवल एजेंसी में काम करता था। दिव्या अक्सर लिपस्टिक लगाती थी और अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए टैटू भी बनवाती थी। इसलिए उमेश ललिता के चरित्र पर शक करते हुए उससे बार-बार झगड़ा करता था। इससे तंग आकर ललिता ने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी और उमेश से अलग होकर अपने बेटे के साथ रहने लगी।

ख़बर के अनुसार उमेश ने तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करने के लिए ललिता को मगदी कोर्ट के पास मिलने के लिए बुलाया। जब ललिता मगदी पहुंची, तो उसने उसे मंदिर में साथ चलने के लिए मना लिया और दोनों ने उसकी दोस्त उमा से एक दोपहिया वाहन उधार लिया।और फिर दोनों मंदिर के लिए निकले। इसके बाद मगदी में बसवन्ना मंदिर के पास उमेश ने ललिता की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को हुजागल हिल फारेस्ट एरिया में दफना दिया।

रात को जब उमेश ने उमा को दोपहिया वाहन लौटाया तो उसने बताया कि ललिता को बस स्टैंड पर छोड़ दिया है। उमा और उनके पति बलाराजू  को उस पर शक हुआ और उन्होंने तुरंत मगदी पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। फिर ललिता द्वारा शेयर की गई लाइव लोकेशन के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को जंगल में उसका शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया, “मंदिर जाते समय ललिता को संदेह था कि उसका पति उसे नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए उसने अपनी लाइव लोकेशन उमा के साथ साझा कर दी थी। उसी आधार पर हम ललिता का शव खोज सके। उमेश अभी भी फरार है। हालांकि, उसके तीन साथियों को उसके ठिकाने के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए हिरासत में लिया गया है।”

Related posts

 बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को झूठ बोलने की लत है- सुप्रिया श्रीनेत।

Awaaz India TV

वीमेंस T20 वर्ल्ड कप, सबकी नजर भारत-पाकिस्तान के बीच 6 अक्टूबर को होने वाले मैच पर

Awaaz India TV

कल विपक्ष ने बजट पर कुछ नहीं कहा, केवल राजनीति की है-Kiren Rijiju

Awaaz India TV

जो आम आदमी पार्टी को छोड़कर जायेगा राजनैतिक रूप से बर्बाद हो जाएगा – संजय सिंह  

Awaaz India TV

Mumbai के Grant Road में चार मंजिला इमारत के Balcony का हिस्सा गिरने 1 की मौत और 3 घायल।

Awaaz India TV

उम्मीद है, नरेन्द्र मोदी को मणिपुर जाने का भी समय मिलेगा–पीएम के वायनाड दौरे पर कांग्रेस ने कसा तंज

Awaaz India TV

Leave a Comment