Awaaz India TV
Entertainment Junction Neeti Rajneeti Top Headlines

Lok Sabha Election 2024 : Amitabh Bachchan के डायलॉग से चुनाव में पंगाl

Lok Sabha Election 2024 : आपको यह बात सुनने में थोड़ी अजीब जरूर लगेगी l लेकिन यह बात बिल्कुल सही है कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज भले ही राजनीति में ना हो l लेकिन अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के एक डायलॉग की वजह से महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय अफरातफरी मची हुई है l करीब 49 साल पहले 1975 में उनकी “दीवार” (Deewaar) फिल्म आई थी l जिसमें उनका एक डायलॉग काफी मशहूर हुआ था l जिसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के हाथ पर लिखा था – मेरा बाप चोर है l इसी तर्ज पर उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट की शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने एक नया डायलॉग बोल दिया l

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के बेटे श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) के खिलाफ प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने एक प्रचार के दौरान कहा कि दीवार फिल्म का यह डायलॉग श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) पर फिट बैठता है उनके सिर पर लिखा है मेरा बाप गद्दार है l

फिर क्या था प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) के इस बयान के बाद उनके खिलाफ NDA के तमाम घटक दल आक्रामक हो गए l श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) कल्याण से एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट कि शिवसेना से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं l उनके खिलाफ प्रचार यात्रा के दौरान प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) का बयान विवादों में आ चुका है l हाल ही में कांग्रेस छोड़कर शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हुए संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने कहा है UBT की एक महिला सांसद ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के बेटे और कल्याण लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) पर बेहद अभद्र टिप्पणी की है l अगर उन्हें अपने बयान पर शब्दश: विश्वास है तो आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) के माथे पर लिखा होना चाहिए मेरा बाप महा गद्दार है l

Related posts

वेस्ट बंगाल में महिलाओं संग हो रही क्रूरता पर जनता का बड़ा आक्रोश ममता बनर्जी से की इस्तीफा की मांग।

Awaaz India TV

UP के कांवड़ यात्रा को लेकर जारी किये आदेश पर Akhilesh Yadav ने नाराजगी जाहिर की।

Awaaz India TV

Hardik Pandya and Natasa rift: Hardik Pandya और Nataša Stanković के रिश्ते में आयी दरार ?

Awaaz India TV

Sushil Modi Death: Sushil Modi का हुआ निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

Awaaz India TV

Modi Cabinet 3.0: Modi का नया मंत्री-मंडल, किसको, कोनसा पद मिला!

Awaaz India TV

जांच एजेंसियों के डर कांग्रेस पार्टी छोड़ने वालों पर दिग्विजय सिंह ने किया कटाक्ष, आखिरी सांस तक विचारधारा से डट के करेंगे काम ! 

Awaaz India TV

Leave a Comment